Friday , April 19 2024

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर पत्नी साक्षी ने दिया कुछ ऐसा रिऐक्शन

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार (15 अगस्त) की शाम को अचानक इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पिछले साल भर से धोनी के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने संन्यास की जानकारी दी और इन अटकलों पर विराम लगा दिया। धोनी के रिटायमेंट की इस वीडियो पर उनकी पत्नी साक्षी ने बेहद प्यारा रिऐक्शन दिया है।

दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रहे महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इस बीच धोनी के संन्यास को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।”  धोनी के वीडियो में बैकग्राउंड में किशोर कुमार का एक गाना भी शामिल रहा। यह गाना है- मैं पल दो पल का शायर हूं… पल दो पल मेरी कहानी है….

महेंद्र सिंह धोनी के इस रिटायरमेंट वीडियो पर फैन्स ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी। धोनी के रिटायरमेंट से उनके फैन्स काफी निराश नजर आए। वहीं, इस मौके पर ‘कैप्टन कूल’ की पत्नी साक्षी धोनी उनके साथ खड़ी नजर आईं। साक्षी ने धोनी के इस पोस्ट पर दिल और हाथ जोड़ने का इमोजी बनाया।

sakshi dhoni reaction on ms dhoni retirement

बता दें कि धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए। उन्होंने अबतक 350 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं, जिनमें 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। धोनी ने भारत के लिए 98 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए हैं।

धोनी के नाम वैसे तो कई रिकॉर्ड्स हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो किसी के लिए भी तोड़ पाना नामुमकिन है। किसी भी कप्तान के लिए अब इस रिकॉर्ड तोड़ पाना इसलिए नामुमकिन है, क्योंकि आईसीसी ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इस टूर्नामेंट को ही खत्म कर दिया है। अब कोई और कप्तान वर्ल्ड टी20, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के तीनों खिताब नहीं जीत पाएगा।

धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब भारत ने धोनी की ही कप्तानी में जीते हैं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch