Friday , March 29 2024

Sushant Singh के हाउस हेल्प का खुलासा, कमरा खुलते ही सबसे पहले ये शख्स गया था अंदर

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह मुंबई में अपने बांद्रा वाले घर में को मृत पाए गए थे। उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस और पूरी बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। एक्टर के निधन के बाद से ही उनके फैंस उस केस की सीबीआई जाचं की मांग कर रहे थे। वहीं अब ये केस फाइनली सीबीआई के हाथ में सौंप दिया गया है। इस मामले की जांच लगातार जारी है। इस केस में रोजाना नई-नई बातों का खुलासा हो रहा है। सुशांत और इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से जुड़े लोग चौंकाने वाले दावे करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब सुशांत के हाउस हेल्प नीरज ने कई बातों का खुलासा किया है।

सुशांत के हाउस हेल्प नीरज ने टाइम्स नाऊ से खास बातचीत में कई बातों का खुलासा किया है। बातचीत में नीरज से सुशांत सिंह के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से झगड़े पर सवाल पूछा गया। इस पर नीरज ने कहा, ‘रिया और सुशांत के बीच कभी भी उनके सामने झगड़ा नहीं किया। वह उनके सामने कभी भी गुस्सा जाहिर नहीं करती थीं। जिस दिन रिया जल्दी में अपने घर जा रही थीं उनहोंने नीरज से उनके कपड़े पैक करने ​के लिए कहा था। इसके बाद नीरज ने वैसा ही किया। कपड़े पैक होते ही रिया अपने घर चली गईं थीं।’

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch