Thursday , April 25 2024

जब बोल्ड सीन देकर सोनम कपूर ने मचा दिया था हंगामा, ससुराल वालों का था ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक नाम सोनम कपूर का भी आता है। सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा खुद के द्वारा दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। सोनम कपूर बिंदास होकर बोलती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता है कि आज की अभिनेत्रियों में से सबसे अच्छी परिधान और कपड़ों की समझ सोनम कपूर को ही है। सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर भी हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं।

सोनम कपूर ने अपने बेहतरीन अभिनय और कठिन मेहनत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छी खासी सफलता हासिल की है। सोनम कपूर ने बतौर सहायक निर्देशक रानी मुखर्जी की फिल्म “ब्लैक” में काम किया था परंतु संजय लीला भंसाली की फिल्म “सांवरिया” से उनको सबसे बड़ा ब्रेक मिला। इसी फिल्म से सोनम कपूर पहली बार पर्दे पर लोगों के सामने आई थीं और उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।

सोनम कपूर ने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है और लोग उनके अभिनय की खूब तारीफ भी करते हैं परंतु एक बार सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर के द्वारा को-प्रोड्यूस की गई फिल्म में बोल्डनेस का जबरदस्त लड़का मारा था। जब सोनम कपूर के ससुराल वालों ने फिल्म में उनकी बोल्डनेस को देखा तो उनका रिएक्शन भी कुछ खास ही रहा था। उस फिल्म के अंदर सोनम कपूर के साथ-साथ करीना कपूर ने भी बेहद बोल्ड सीन दिए थे।

आपको बता दें कि सोनम कपूर शादी के बाद फिल्म “वीरे दी वेडिंग” को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। यह फिल्म फ्रेंड्स वेडिंग पर बेस्ड थी, जो साल 2018 में आई थी। इस फिल्म का ट्रेलर भी जबरदस्त रहा था। दर्शकों द्वारा फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया। इस फिल्म से अभिनेत्री करीना कपूर ने भी प्रेग्नेंसी के बाद वापसी की थी। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं।

सोनम कपूर इस फिल्म में अपने बोल्ड अवतार को लेकर काफी सुर्खियों में छाई रही थीं। महिला दोस्तों पर केंद्रित इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया था। अनिल कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी फिल्म के को-प्रोड्यूसर थे। शादी के कुछ दिन बाद ही फिल्म “वीरे दी वेडिंग” में सोनम कपूर में जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे।

सोनम ने अपने बोल्ड सींस और कैरेक्टर पर अपने ससुराल वालों के रिएक्शन पर कहा था कि उन्हें अपने इन-लॉ से काफी अच्छा रिस्पांस मिला और उन्होंने फिल्म में काम की तारीफ भी की थी। आपको बता दें कि सोनम कपूर का फिल्म में बैडरूम सीन बेहद बोल्ड रहा था और इसमें उन्होंने काफी बॉडी डिस्प्ले भी की थी।

सोनम कपूर ने इस फिल्म के अलावा आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म “बेवकूफियां” में भी लिप-लॉक सीन दिए थे। इस फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर के इंटिमेट सीन भी फिल्माए गए थे।

आपको बता दें कि फिल्म “आई हेट लव स्टोरी” में भी सोनम कपूर और इमरान खान के किसिंग सीन थे। इस फिल्म में इमरान और सोनम की खट्टी-मीठी नोक-झोंक और तकरार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म में इस कपल के बीच फिल्माए गए हॉट सींस की चर्चा भी काफी हुई थी।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch