Friday , April 19 2024

3 फ़ीट की लड़की को दिल दे बैठा सरकारी नौकरी करने वाला लड़का, शादी कर बना ले गया अपनी दुल्हनिया

शादी को दुनिया का सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। यह एक ऐसा बंधन है जो एक पुरुष और एक महिला के बीच बनता है। इस संसार के लिए शादी बहुत जरूरी है, क्यूंकि शादी के बंधन से ही यह संसार आगे बढ़ता रहता है। मतलब इससे ही एक नए परिवार का जन्म होता है। शादी इस समाज के नए बदलाव के लिए बहुत ही आवश्यक माना जाता है। विवाह के इस पवित्र बंधन में हर किसी के लिए इसका अनुभव अलग अलग होता है जो उनके रिश्ते पर निर्भर करता है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं लड़की या लड़के की शादी का रिश्ता तय करने से पहले बहुत सी बातों का ध्यान रखा जाता है। शादी के समय इंसान की लंबाई जरूर देखी जाती है। अगर दूल्हा-दुल्हन की लंबाई कम होती है तो ऐसी स्थिति में उनके मां-बाप उनकी शादी को लेकर बहुत परेशान रहते हैं और उनको कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। इन सब के बावजूद अगर कोई लड़का या लड़की एक-दूसरे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं तो उसे प्यार का नाम दे दिया जाता है।

जब लड़का और लड़की एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं तो धीरे-धीरे उनका प्यार का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है। ऐसी स्थिति में वह एक-दूसरे को छोड़ नहीं पाते हैं। कभी भी प्यार सुंदरता को देखकर नहीं किया जाता बल्कि इंसान के अंदर की सुंदरता देखी जाती है। प्यार का वास्तविक अर्थ ही अंदर की खूबसूरती होती है।

आपको बता दें कि राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा सभी लोग कर रहे हैं। दरअसल, राजस्थान के नागौर जिले में एक ऐसी शादी हुई है जिसमें 3 फ़ीट की दुल्हन और 4 फ़ीट का दूल्हा है। यह शादी सभी के लिए मिसाल बन गई है। इन दोनों ने अपनी मर्जी से यह शादी की है। मिली जानकारी के अनुसार लड़का नागौर शहर में एक बैंक में इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। वह लड़का बैंक में कैशियर है। लड़के का नाम महेश कुमार सैनी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, महेश कुमार सैनी और आकांक्षा भाटी नाम की लड़की एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे और वह एक-दूसरे से बेहद प्यार भी करते थे। दोनों 3 साल तक रिश्ते में रहे और उन्होंने अपने प्यार के बारे में अपने घर वालों को बताया था। परिवार वालों को भी शुरुआत से ही इस रिश्ते से कोई भी दिक्कत नहीं थी।

लड़का और लड़की की लंबाई आम लोगों के मुकाबले कम है। इसी वजह से यह शादी आकर्षण का केंद्र बन गई थी। आकांक्षा और महेश ने प्रेम विवाह किया है। घरवालों की मर्जी से दोनों की धूम-धाम से शादी हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों की प्रेम कहानी पढ़ाई के दौरान से ही शुरू हो गई थी और 3 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, जिसमें उनका साथ परिवार वालों ने भी दिया। दोनों की यह अनोखी शादी सभी के लिए मिसाल बन गई है।

जहां लंबाई के कारण लोगों की शादियां टूट जाती हैं, वहीं इन दोनों ने इसे देखते हुए एक-दूसरे को अपनाया। उन्होंने यह एक मिसाल कायम कर दी है कि छोटा पद होने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता और ना ही आपका जीवन जीने का तरीका बदलता है। इस अनोखी शादी की चर्चा खूब हुई है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch