Saturday , April 20 2024

कल्याण सिंह के निधन पर PM बोले- वे जमीनी नेता थे, राजनाथ ने कहा-बड़ा भाई खोया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया. 89 साल के कल्याण सिंह लंबे वक्त से बीमार थे और लखनऊ पीजीआई में भर्ती थे. कल्याण सिंह के निधन के बाद भारतीय राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उमा भारती समेत तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मेरा दुख शब्दों से परे है. कल्याण सिंह जी राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे.  उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है. उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की. शांति

पीएम ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी. वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे. पीएम ने कहा, कल्याण सिंह जी ने हाशिए पर खड़े समाज के करोड़ो लोगों को आवाज दी. किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त किया.

मैंने अपना बड़ा भाई खोया- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है. उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है. ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे. ओम शान्ति!

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की. श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें यह देश हमेशा याद रखेगा. उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है और मेरे लिए तो यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है. उन्होंने कहा, कल्याण सिंह जी उ. प्र. ही नहीं भारतीय राजनीति की वह कद्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी. उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा. वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए.

कल्याण सिंह ने भयमुक्त शासन दिया- अमित शाह 
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए.

उन्होंने ट्वीट किया, जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय कल्याण सिंह जी जैसा महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलता है. बाबूजी ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया.

राजनीति के एक युग का अंत- ओम बिरला

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा, कल्याण सिंह का निधन राजनीति के एक युग का अंत है.

ओम बिरला ने कहा, कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक विराट व्यक्तित्व खो दिया. अपनी सहजता व सरलता के कारण वे जनता में लोकप्रिय थे. अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर अमिट छाप छोड़ी. वे वंचित वर्ग के उत्थान और सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित रहे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास को नई गति दी. उनके सुदीर्घ अनुभव का लाभ राजस्थान व हिमाचल प्रदेश को भी मिला.

नितिन गडकरी ने जताया दुख 

 

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch