Friday , March 29 2024

किसानों के बहुत बड़े हिमायती थे कल्याण सिंह

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का मेरठ से गहरा नाता रहा है। मेरठ में चुनावी सभा से लेकर रामजन्मभूमि आंदोलन, भाजपा की अहम बैठकों में कल्याण सिंह की शिरकत रहती। पार्टी के कई अहम फैसले उन्होंने मेरठ की माटी में आकर लिए। वेस्ट यूपी में किसानों के हित में दो प्रमुख फैसले कल्याण सिंह ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान लिए।

मेरठ में भाजपा से एमएलसी और बीजेपी पश्चिमी क्षेत्र के 2 बार के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे डॉक्टर राजकुमार त्यागी का पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ गहरा नाता रहा है। डॉ राजकुमार त्यागी ने जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की खबर सुनी तो भावुक हो गए। राजकुमार त्यागी ने दैनिक भास्कर से पूर्व सीएम के साथ गुज़रे वक्त को याद करते हुए कहा कि किसानों के हित में सोचने के लिए कल्याण सिंह हमेशा आगे रहे।

मेरठ सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ डॉ. राजकुमार त्यागी
मेरठ सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ डॉ. राजकुमार त्यागी

डॉ. राजकुमार त्यागी ने बताया कि मेरठ में विधानसभा चुनाव के दौरान कल्याण सिंह जनसभाएं करने आए थे। उस समय वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। तब खरखोदा में चुनाव प्रचार सभा में उन्होंने कहा था कि जिस देश में किसानों की बात नहीं होगी उस देश का विकास नहीं हो सकता। डॉ राजकुमार त्यागी ने भास्कर को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सिर्फ पार्टी नेता के तौर पर नहीं बल्कि इंसानियत के नाते भी बेहतरीन व्यक्तित्व थे। जिसने हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम किए।

मेरठ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे पूर्व सीएम साथ में राजनाथ सिंह
मेरठ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे पूर्व सीएम साथ में राजनाथ सिंह

किसानों को बैंकों के जरिए मिले भुगतान
अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान कल्याण सिंह ने किसानों के लिए 2 प्रमुख फैसले यूपी में लिए थे। पहला गन्ने का भुगतान बैंक के माध्यम से प्रारंभ कराया जाये। इससे पहले उत्तर प्रदेश में गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों को भुगतान होता था जिसके कारण किसानों के साथ अन्याय हो रहा था। उन्हें भुगतान सही और समय पर नहीं मिलता था। दूसरा अहम फैसला किसानों की जमीनों की खतौनी का था। कल्याण सिंह ने ही किसानों को जोत बही यानी रिकॉर्ड रखवाने का नियम बनाया था।

पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मेरठ पधारने के अवसर पर स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी साथ में तत्कालीन वित्त मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राजेंद्र गुप्ता जी एवं पूर्व विधायक अमित अग्रवाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई
पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मेरठ पधारने के अवसर पर स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी साथ में तत्कालीन वित्त मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राजेंद्र गुप्ता जी एवं पूर्व विधायक अमित अग्रवाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई
साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch