Friday , March 29 2024

कोचिंग जाती नाबालिग को छेड़ता था 50 साल का शाहनवाज, लोगों ने पकड़ा तो हथियार लेकर छुड़ा ले गया बेटा

बिहार के दरभंगा में अधेड़ उम्र के व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नगर थाने के सेनापत मोहल्ले से पकड़ा गया 50 वर्षीय शाहनवाज लड़की को छेड़ता था। उसके साथ अश्लील हरकत करता था। इस बाबत कुछ माह पहले महिला थाने में शिकायत भी हुई थी लेकिन गिरफ्तारी अब जाकर हुई। शाहनवाज के पुत्र को भी बाल सुधार गृह भेजा गया है।

महिला थाने की थानाध्यक्ष नुसरत जहां बताती हैं कि इस छेड़खानी के मामले में लड़की की माँ ने 9 मार्च 2021 को एफआईआर करवाई थी। शाहनवाज, लड़की को कोचिंग जाने के दौरान छेड़ता था। उससे प्यार करने और शादी की बातें कहता था। एक दिन तो वह अपने दो साथियों के साथ लड़की के घर आ गया और बाहर खड़ी लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचते ही दो लोग फरार हो गए। मगर शाहनवाज पकड़ा गया। इसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई भी की।

अब्बा की मार पड़ने की बात जब उसके नाबालिग बेटे को सुनाई पड़ी तो वह भी गुस्से में हथियार लेकर पहुँचा और अपने अब्बा को किसी तरह छुड़वाया। इस घटना के बाद शाहनवाज ने पीड़ित परिवार के विरुद्ध शिकायत करवा दी। बाद में सारी हकीकत का खुलासा हुआ और पीड़िता की माँ के कहने पर एफआईआर हुई और सोमवार को ये शाहनवाज पकड़ा लिया गया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कई ऐसी खबरें सुनने में आईं जहाँ अधेड़ उम्र के लोगों ने नाबालिग लड़कियों को कभी छेड़खानी का शिकार बनाया तो कभी हवस का। दरभंगा में ही इसी साल की शुरुआत में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। थाना क्षेत्र के एक गाँव की 13 वर्षीय लड़की के साथ बगल के रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया था।

पीड़िता की माँ ने महिला थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि 25 जनवरी को उनकी लड़की अपने घर के बगल में खेल रही थी। इसी बीच उनके पड़ोस के रहने वाले शख्स ने उनकी बेटी को कहा कि एक गुटका दुकान से ला दो। इस पर वह गुटका लेने गई तो आरोपित उनकी लड़की को लेकर मवेशी के बथान में चला गया। उसके बाद उनकी लड़की का मुँह बंद कर दुष्कर्म किया।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch