Friday , March 29 2024

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, कोहली भी पीछे

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और भारत के विराट कोहली को इस मामले में पछाड़ दिया है.

इस मैच से पहले रोहित शर्मा को इस कीर्तिमान को हासिल करने के लिए 37 रनों की जरूरत थी, पहले टी-20 में जैसे ही उन्होंने 37वां रन लिया वैसे ही वह सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए.

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
•    रोहित शर्मा- 123 मैच, 3300 रन (मैच जारी)
•    मार्टिन गुप्टिल- 112 मैच, 3299 रन
•    विराट कोहली- 97 मैच, 3296 रन

रोहित शर्मा का टी-20 करियर
•    123 मैच, 3300 रन, औसत 33.33
•    शतक 4, अर्धशतक 26, छक्के 155

भारत-श्रीलंका के बीच सबसे ज्यादा छक्के

सिर्फ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ही नहीं बल्कि रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. भारत और श्रीलंका के बीच हुए सभी टी-20 मुकाबलों में रोहित शर्मा अब सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले प्लेयर बन गए हैं. रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 15 टी-20 छक्के मारे हैं.

भारत-श्रीलंका के बीच सबसे ज्यादा छक्के (टी-20)
•    रोहित शर्मा- 15 छक्के
•    कुशल परेरा- 14 छक्के
•    शिखर धवन- 12 छक्के

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch