Wednesday , April 24 2024

एक्जिट पोल पर प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- हम पूरी मेहनत से लड़े, कर रहे हैं परिणाम का इंतजार

लखनऊ (आई वाच न्यूज़ नेटवर्क)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम भले ही दस मार्च को आने हैं, लेकिन सोमवार शाम को एक्जिट पोल आने के बाद सभी दलों में खलबली मची है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एक्जिट पोल को लेकर जरा सा भी असहज नहीं हैं।

लखनऊ में कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मार्च का नेतृत्व करने पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर एक्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले पहले से लेकर सातवें चरण तक लड़े। हम जितनी मेहनत कर सकते थे लड़े। अब तो हम इंतजार करेंगे और इसके परिणाम भी देखेंगे। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है। आज हम महिला दिवस मना रहे हैं। हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। कांग्रेस ने 30 वर्ष में पहली बार उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी ने भी उत्तर प्रदेश लेकर बेहद गंभीर योजना तैयार की। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अकेले ही यूपी चुनाव में वर्चुअल और फिजिकली रैलियों के साथ रोड शो, नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने पहले वर्चुअल रैली के जरिए 340 विधानसभा सीटों पर पार्टी के लिए समर्थन जुटाने का काम किया। इसके बाद 42 रोड शो और डोर टू डोर जाकर पार्टी के लिए माहौल बनाया। प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में 167 रैलियां, सभाएं तथा नुक्कड़ सभाएं कीं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch