Saturday , April 20 2024

पुतिन के खिलाफ बाइडेन का बड़ा एक्शन, रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध का फैसला

यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई छेड़ने वाले रूस को अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने मंगलवार को रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। अमेरिका के इस कदम के पीछे की सबसे बड़ी वजह रूस की अर्थव्यवस्था पर शिकंजा कसना है। ऐसे इसलिए क्योंकि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की अपील को दरकिनार कर चुका है।

यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुए हालात में ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी शेल ने रूस से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खरीद बंद करने की मंगलवार को घोषणा की।  शेल ने एक बयान में कहा कि वह चरणबद्ध तरीके से रूस से सभी हाइड्रोकॉर्बन- कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, प्राकृतिक गैस और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की खरीद बंद करेगी।

इसके साथ ही शेल ने रूस में अपने सर्विस स्टेशनों और अन्य परिचालन को भी बंद करने का फैसला किया है। कुछ दिन पहले ही यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूस से तेल की खरीद जारी रखने के लिए शेल की आलोचना की थी।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch