Friday , March 29 2024

13 जून से 19 जून, साप्‍ताहिक राशिफल: गुरुवार तक आएगी अच्‍छी खबर, सेहत को लेकर चिंता रहेगी

मेष राशिफल- इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव हो सकता है। किसी को उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। प्रमोशन की प्रतीक्षा करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ राशिफल – इस सप्ताह आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को मेहनत से सफलता हासिल होगी। व्यापार को गति मिल सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
मिथुन राशिफल – पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। सरकारी कामकाज में लापरवाही न करें। इस सप्ताह आपका बॉस आपसे प्रसन्न रह सकता है। जीवनसाथ के सेहत का विशेष ख्याल रखें।

कर्क राशिफल – इस सप्ताह आपको विशेष सम्मान हासिल हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को 19 जून से पहले शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यशैली में निखार आएगा।
सिंह राशिफल – सिंह राशि वालों को नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की बॉस के साथ अनबन हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।
कन्या राशिफल – इस सप्ताह आपको अहंकार से बचना चाहिए। ऑफिस में आपके कामकाज पर पैनी नजर रहने वाली है। वाद-विवाद से बचें। इस सप्ताह आप किसी बड़े काम का हिस्सा बन सकते हैं।

तुला राशिफल – इस सप्ताह आप किसी का दिल न दुखाएं। दूसरों के साथ तालमेल बनाकर रखना अच्छा होगा। खर्चों पर काबू रखें। संपत्ति विवाद को टालना बेहतर होगा। नई नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल- यह सप्ताह आपके लिए भागदौड़ भरा हो सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास साबित नहीं होगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशिफल – धनु राशि वालों को इस सप्ताह धन खर्च से लेकर निवेश तक की प्लानिंग करनी चाहिए। मेहनत से ही लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। पैसों का लेन-देन करने में विशेष सावधानी बरतें। अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch