Friday , April 19 2024

एके एंटनी के बेटे अनिल ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, BBC विवाद पर मोदी सरकार का किया था समर्थन

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल कुमार एंटनी ने बुधवार को कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अनिल ने ट्वीट कर कहा, “मैंने कांग्रेस में अपनी सभी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है। बोलने की आजादी के लिए लड़ने वालों द्वारा ट्वीट को वापस लेने के कहना असहिष्णुता है। मैंने ऐसा करने से मना कर दिया।”

उन्होंने कहा कि इस तरह की डॉक्यूमेंट्री एक खतरनाक मिसाल पेश करती है और इससे हमारे देश की संप्रभुता को कमजोर करेगी। कांग्रेस पार्टी के एक्टिव मेंबर अनिल के एंटनी ने कहा कि उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मतभेद हो सकते हैं लेकिन इस तरह के विचारों को रखकर खतरनाक मिसाल पेश की जा रही है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, “बीजेपी के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद, मुझे लगता है कि भारतीय पूर्वाग्रहों के एक लंबे इतिहास वाले ब्रिटेन द्वारा प्रायोजित चैनल बीबीसी और इराक युद्ध के पीछे के दिमाग वाले जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारत में रखने वाले भारतीय संस्थानों पर एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। यह हमारी संप्रभुता को कमजोर करेगा।”

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch