Friday , April 26 2024

अर्जन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर की शेयर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों खुलेआम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस जोड़े ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। अक्सर दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है।

अभी बीते दिनों अर्जुन और मलाइका डिनर डेट के लिए एक होटल में पहुंचे थे जहां मलाइका उनके काफी नजदीक नजर आई थीं। इस साल दोनों के शादी करने की भी खबर है। हाल में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की जिसके नीचे मलाइका ने एक बेहद खूबसूरत कमेंट कर एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया।

अर्जन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। उस वक्त अर्जुन कपूर करीब 2-3 साल रहे होंगे। इस फोटो में अर्जुन मासूमियत से बैठ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक घड़ी भी पहन रखी है। इस तस्वीर में वे बेहद क्यूट लग रहे हैं।

 

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About admin