Saturday , April 20 2024

NZ vs IND 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से जीता मैच, भारत का 0-3 सूपड़ा साफ

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज का आखिरी मैच न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से जीता। माउंट मॉनगनुई में खेले गए आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने इस मैच में काफी निराश किया। केएल राहुल की सेंचुरी, श्रेयस अय्यर की हाफसेंचुरी और युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी बेकार गई और भारत को हार झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी निकोल्स ने 80, कोलिन डि ग्रैंडहोम ने नॉटआउट 58 रनों की पारी खेली। हामिश बेनेट ने चार विकेट लिए।

ALL UPDATES:

03.20 PM: 103 गेंद पर 80 रनों की पारी के लिए हेनरी निकोल्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया और रोस टेलर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

03.08 PM: शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कोलिन डि ग्रैंडहोम ने चौका जड़कर न्यूजीलैंड को पांच विकेट से जीत दिलाई। भारत के 296/7 के स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। कोलिन डि ग्रैंडहोम 28 गेंद पर 58 और टॉम लाथम 34 गेंद पर 32 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

02.57 PM: कोलिन डि ग्रैंडहोम ने 21 गेंद पर जड़ा पचासा, 46 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 293/5, कोलिन डि ग्रैंडहोम 52 और टॉम लाथम 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। जीत से न्यूजीलैंड महज 4 रन दूर।

02.57 PM: भारत के हाथ से मैच फिसलता हुआ। 30 गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए 24 रन। 

02.53 PM: नवदीप सैनी ने लुटाए 10 रन। जीत के करीब पहुंचा न्यूजीलैंड। 44 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 265/5, जीत के लिए 36 गेंद पर चाहिए 32 रन। टॉम लाथम 29 और कोलिन डि ग्रैंडहोम 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

02.46 PM: शार्दुल ठाकुर ने लुटाए 15 रन। 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 255/5, जीत के लिए 42 गेंद पर अब 42 रनों की जरूरत। टॉम लाथम और कोलिन डि ग्रैंडहोम 24-24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। टीम इंडिया को विकेट की तलाश।

02.42 PM: 42 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 240/5, टॉम लाथम 19 और कोलिन डि ग्रैंडहोम 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 48 गेंद में 57 रनों की जरूरत है।

02.31 PM: न्यूजीलैंड ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। जिमी नीशाम 19 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर कप्तान विराट कोहली को कैच थमा बैठे। टॉम लाथम का साथ देने क्रीज पर कोलिन डि ग्रैंडहोम आए हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।

ICC

@ICC

Yuzvendra Chahal is the man of the moment! He’s picked up the key wicket of James Neesham now. That’s his third.

The match is getting tense!

Follow ? http://bit.ly/NZvsInd8 

Twitter पर छबि देखें
15 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

02.28 PM: 39 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 218/4, टॉम लाथम 12 और जिमी नीशाम 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

02.15 PM: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है।

02.13 PM: न्यूजीलैंड का स्कोर 35 ओवर में 4 के नुकसान पर 199 रन है। टॉम लाथम 04 और जिम्मी नीशाम 08 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

02.00 PM: भारत को 32.5 ओवर में चौथी सफलता मिली। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने हेनरी निकोल्स का कैच लपका। निकोल्स 103 गेंदों में 9 चौकों के साथ 80 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज जिम्मी नीशाम आए हैं।

01.57 PM: भारत को 31.5 ओवर में तीसरी सफलता मिली। रवींद्र जडेजा ने विराट कोहली के हाथों रोस टेलर को कैच आउट कराया। टेलर 18 गेंदों में 1 चौके के साथ 12 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज टॉम लाथम आए हैं। 

01.50 PM: न्यूजीलैंड का स्कोर 30 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 175 रन है। हेनरी निकोल्स 77 और केन विलियमसन 04 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

01.35 PM: भारत को 27.1 ओवर में दूसरी सफलता मिली। युजवेंद्र चहल ने मयंक अग्रवाल के हाथों केन विलियमसन को कैच कराया। विलियमसन 31 गेंदों में 2 चौकों के साथ 22 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज रोस टेलर आए हैं। 

01.25 PM: न्यूजीलैंड का स्कोर 25 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 144 रन है। हेनरी निकोल्स 54 और केन विलियमसन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

01.20 PM: मार्टिन गप्टिल के बाद हेनरी निकोल ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 23 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 135 रन है। हेनरी निकोल्स 50 और केन विलियमसन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

01.05 PM: न्यूजीलैंड का स्कोर 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 120 रन है। हेनरी निकोल्स 40 और केन विलियमसन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

12.55 PM: भारत को 16.3 ओवर में पहली सफलता मिली। युजवेंद्र चहल ने मार्टिन गप्टिल को बोल्ड किया। गप्टिल 46 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों के साथ 66 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज केन विलियमसन आए हैं। 

12.50 PM: न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर में बिना किसी नुकसान के 103 रन है। हेनरी निकोल्स 47 गेंदों पर 35 और मार्टिन गप्टिल 43 गेंदों में 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12.35 PM: मार्टिन गप्टिल का अर्धशतक पूरा हो गया है। गप्टिल ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया।

12.30 PM: न्यूजीलैंड का स्कोर 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 65 रन है। हेनरी निकोल्स 20 और मार्टिन गप्टिल 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12.15 PM: न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। भारत को मैच में अपनी पकड़ बनानी है तो उन्हें जल्दी विकेट निकालना होगा।

12.05 PM: न्यूजीलैंड का स्कोर 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 25 रन है। हेनरी निकोल्स 17 गेंदों पर 7 और मार्टिन गप्टिल 13 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11.55 AM: न्यूजीलैंड का स्कोर 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन है। हेनरी निकोल्स और मार्टिन गप्टिल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11.45 AM: इनिंग ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स ने न्यूजीलैंड की पारी का आगाज किया। भारत की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं।

11.15 AM:  भारत का स्कोर 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 296 रन है। नवदीप सैनी 8 और रवींद्र जडेजा 8 रन के निजी स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटे। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 297 रनों का टारगेट रखा है। 

11.05 AM: भारत को 48.2 ओवर में सातवां झटका लगा। हाशिम बेनेट की गेंद पर कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने शार्दुल ठाकुर का कैच लपका। शार्दुल 6 गेंदों में 1 चौके के साथ 7 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज नवदीप सैनी आए हैं। 

10.57 AM: भारत को 46.5 ओवर में छठा झटका लगा। हाशिम बेनेट की गेंद पर मिशेल सैंटनर ने मनीष पांडे का कैच लपका। मनीष पांडे 42 गेंदों में 2 चौकों के साथ 42 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज शार्दुल आए हैं। 

10.55 AM: भारत को 46.4 ओवर में 5वां झटका लगा। हाशिम बेनेट की गेंद पर काइल जैमीसन ने केएल राहुल का कैच लपका। राहुल 113 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों के साथ 112 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज रवींद्र जडेजा आए हैं। 

10.45 AM: भारत का स्कोर 45 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन है। केएल राहुल 102 और मनीष पांडे 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

10.42 AM: केएल राहुल ने हाशिम बेनेट की गेंद पर 2 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। यह राहुल का चौथा वनडे शतक है। पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह राहुल का पहला वनडे शतक है। राहुल ने 104 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। 

BCCI

@BCCI

?

ODI century No.4 and his first at No. 5. What an impressive knock this has been from the versatile @klrahul11. He brings up his century in 104 balls with 9×4 and 1×6.

Twitter पर छबि देखें
726 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

10.25 AM: भारत का स्कोर 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन है। केएल राहुल 76 और मनीष पांडे 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10.12 AM: भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। भारत के चार विकेट गिर चुके हैं। पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। केएल राहुल और मनीष पांडे क्रीज पर मौजूद हैं।

10.05 AM: भारत का स्कोर 35 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन है। केएल राहुल 62 और मनीष पांडे 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

9.50 AM: श्रेयस अय्यर के बाद केएल राहुल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। यह केएल राहुल का 8वां अर्धशतक है।

270 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

9.43 AM: भारत को 30.3 ओवर में चौथा झटका लगा। जिमी नीशाम की गेंद पर कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने श्रेयस अय्यर का बेहतरीन कैच लपका। अय्यर 63 गेंदों में 9 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज मनीष पांडे आए हैं। 

9.40AM: भारत का स्कोर 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन है। केएल राहुल 46 और श्रेयस अय्यर 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9.25 AM: श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। श्रेयस अय्यर का यह 8वां वनडे अर्धशतक है। श्रेयस ने इस फिफ्टी को जड़ने के लिए 52 गेंद खेलीं। अय्यर ने अबतक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शानदार परफॉर्मेंस दिया है। पहले वनडे में उन्होंने 103 और दूसरे में 52 रनों की पारी खेली थी।

ICC

@ICC

Shreyas Iyer’s been in some form this series.

His scores: 103, 52, 55* ?

Can he make this another big one?

Twitter पर छबि देखें
98 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

9.15 AM: राहुल और अय्यर भारतीय पारी को संवारने की कोशिश में जुट गए हैं। भारत का स्कोर 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 127 रन है। केएल राहुल 30 और श्रेयस अय्यर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

9.00AM: भारत का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन है। केएल राहुल 21 और श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

8.35AM: भारत का स्कोर 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन है। केएल राहुल 08 और श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8.25 AM: भारत को 12.1 ओवर में तीसरा झटका लगा। टॉम लाथम और कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने पृथ्वी शॉ को रन आउट किया। पृथ्नी 42 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के साथ 40 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज केएल राहुल आए हैं। 

8.15 AM: भारत का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन है। पृथ्वी शॉ 38 और श्रेयस अय्यर 06 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

8.10 AM: पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी। आठवें ओवर में पृथ्वी शॉ ने हाशिम बेनेट को दो छक्के और एक चौका जड़ा। 

8.00 AM: न्यूजीलैंड को 6.4 ओवर में बड़ी सफलता मिली। हाशिम बेनेट की गेंद पर काइल जैमीसन ने विराट कोहली का कैच लपका। विराट 12 गेंदों में 1 छक्के के साथ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आए हैं। 

7.50 AM: भारत का स्कोर 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 25 रन है। पृथ्वी शॉ 16 और विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

7.40 AM: भारत को 1.6 ओवर में पहला झटका लगा। काइल जैमीसन ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड किया। मयंक 3 गेंदों में एक रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली आए हैं। 

7.30 AM: खेल शुरू हो गया है। भारतीय पारी का आगाज मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ कर रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत टिम साउदी कर रहे हैं।

7.10 AM: भारत का प्लेइंग XI: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह। 

7.05 AM: न्यूजीलैंड का प्लेइंग XI:  मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, टॉम लाथम, जिमी नीशाम, कोलिन डि ग्रैंडहोम, टिम साउदी, काइल जेमीसन, मिशेल सैंटनर, हामिश बेनेट।

7.00 AM: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

BCCI

@BCCI

New Zealand have won the toss and they will bowl first in the 3rd and final ODI.

Twitter पर छबि देखें
157 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

6.45 AM: न्यूजीलैंड टीम में केन विलियमसन की वापसी हो गई है। कंधे की चोट की वजह से वह इससे पहले दो वनडे मैचों में नहीं खेल पाए थे।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch