Saturday , April 20 2024

लखनऊ के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में है कनिक कपूर का घर, दहशत में 100 से ज्यादा परिवार

लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर कनिक कपूर (Kanika Kapoor) में कोरोना वायरस (COVID-19) की पुष्टि होने के बाद उनकी सोसाइटी और आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। अपनी सुरक्षा को लेकर सभी लोग परेशान हैं। कनिका उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में रहती हैं। इस अपार्टमेंट में करीब 100 से ज्यादा परिवार रहते हैं।

शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के इन परिवारों के लोग घरों में कैद हो गए हैं और उनमें अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता साफ नजर आ रही है। कनिका के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में रहने वाले लोगों को हाल-चाल जानने के लिए उनके परिचितों और रिश्तेदारों के फोन भी आने लगे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी सोसाइटी में पहुंचकर सैनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। टीम कनिका के संपर्क में आए सोसाइटी के लोगों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

कनिका के घर काम के लिए आने वाली घरेलू सहायिका से अन्य मकानों तक में भी कोरोना का वायरस फैलने की चिंता लोगों को सता रही है। सुबह से ही यहां के लोग अपने घरों में ही कैद नजर आ रहे हैं।

कनिका को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया

लखनऊ में शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें एक बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका कनिका कपूर भी शामिल हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वह कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरी थीं। इसके बाद वह शालीमार ग्रैँड अपार्टमेंट में आयोजित की गई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।

कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद पुलिस हरकत में आ गई। जानकारी के मुताबिक, कनिका 14 मार्च को होटल में पहुंची थीं और 16 मार्च को चेक आउट किया था। होटल में उनसे मिलने पांच लोग भी पहुंचे थे। पुलिस अब इन सब लोगों की तलाश में जुट गई है, जिससे इन लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा सके। पुलिस शालीमार गैंट अपाटमेंट भी पहुंची, वहां भी इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि उस पार्टी में कौन कौन लोग शामिल हुए थे।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch