Friday , April 26 2024

Rishi Kapoor Death: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, परिवार ने कहा- ‘आखिर तक मुस्कुराते रहे’

बॉलीवुड एक्टर इरफान के निधन की खबर से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल  ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो चले गए… ऋषि कपूर चले गए…मैं खत्म हो गया हूं!’

परिवार का बयान

बुधवार को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया  गया है। उनका इलाज़ मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में चल रहा था। भाई रणधीर कपूर ने इस खबर को कन्फर्म किया था कि ऋषि कपूर की तबीतय ठीक नहीं है। अब इसी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत थी। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे हैं। उन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद वह अपने इलाज़ के लिए न्यूयॉर्क गए थे। उनके आखिर वक्त में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ ही रहीं। वहीं, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है। लॉकडाउन  की वजह से फिलहाल वह दिल्ली में ही फंसी हुई हैं।

ऋषि कपूर का आखिरी ट्वीट

ऋषि कपूर जाते-जाते अपने आखिरी ट्वीट में लोगों से एक साख रहने की अपील कर गए। उन्होंने कोरोना वायरस योद्धाओं पर हो रहे हमले की निंदा की और लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस युद्ध को एक साथ जीतना होगा।

Rishi Kapoor

@chintskap

An appeal ? to all brothers and sisters from all social status and faiths. Please don’t resort to violence,stone throwing or lynching. Doctors,Nurses,Medics, Policemen etc..are endangering their lives to save you. We have to win this Coronavirus war together. Please. Jai Hind!??

5,797 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
ऋषि कपूर के निधन के बाद से चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सवंदेना व्यक्त करते हुए कहा है कि ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।

बॉलीवुड हस्ती के अलावा सिनेमा फैंस के लिए भी यह काफी दुखी करने वाला है। सोशल मीडिया पर फैंस भी अपनी सवेंदना जता रहे हैं। कई फैंस को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है कि ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बेस्ट एक्टर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड तक (Rishi Kapoor’s Life)

आपको बता दें कि ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर, 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कैंपियन स्कूल, मुंबई से की। इसके बाद वह अजमेर के मेयो कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। बतौर बाल कलाकर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। वह फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में नज़र आए

बतौर लीड एक्टर बॉबी उनकी पहली फ़िल्म थी। इस फ़िल्म को राज कपूर ने निर्देशित किया था। जिसके लिए उन्हें 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला। वहीं, साल 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया।

ऋषि ने अपने फ़िल्मी करियर में कई शानदार फ़िल्में कीं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर के पिता और दादा पृथ्वीराज कपूर भी कला की इस दुनिया में सक्रिय रहे। ऋषि के बटे रणबीर कपूर इस वक्त बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch