Thursday , April 25 2024

VIDEO: मुंबई के एक अस्पताल में शवों के बीच चल रहा कोरोना मरीजों का इलाज, जांच के आदेश

मुंबई। महाराष्ट्र के एक अस्पताल का रोंगटे खड़ा करने वाला वीडियो सामने आया है। हतप्रभ करने वाले इस वीडियो में अस्पताल के एक वार्ड में कोविड-19 के मरीज बेड पर पड़े शवों के बीच दिख रहे हैं। वीडियो भाजपा विधायक नितेश राणे ने बुधवार को पोस्ट किया है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिलीं, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय का कोई बयान नहीं आया है। वीडियो में सिओन अस्पताल का कोविड-19 चिकित्सा वार्ड दिख रहा है। वहां करीब आधा दर्जन शव इलाज के लिए भर्ती जीवित रोगियों के समीप के बेड पर पड़े दिख रहे हैं। शवों को काले प्लास्टिक बैगों में बांध दिया गया है। कुछ कपड़े या कंबल से ढंके हुए हैं।

In Sion hospital..patients r sleeping next to dead bodies!!!

This is the extreme..what kind of administration is this!

Very very shameful!! @mybmc pic.twitter.com/NZmuiUMfSW

nitesh rane

@NiteshNRane

In Sion hospital..patients r sleeping next to dead bodies!!!
This is the extreme..what kind of administration is this!
Very very shameful!! @mybmc

3,392 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

वहीं विधायक राणे ने कहा कि यह वीडियो एलटीएमजी अस्पताल सिओन (सिओन अस्पताल) का है। बुधवार को मेरा एक कार्यकर्ता वहां कुछ काम करने गया था। शवों के पास रोगी लेटे हुए दिख रहे हैं। यह तो पराकाष्ठा है।वीडियो एलटीएमजी अस्पताल का संचालन करने वाले बृहन्मुंबई महापालिका परिषद और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को भेजा गया लेकिन बुधवार रात तक कोई उत्तर नहीं आया।सबसे हैरत की बात यह है कि आइसोलेटेड चिकित्सा केंद्र होने के बावजूद कई ऐसे लोग वार्डो में घूमते दिख रहे हैं जो स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं लगते। ऐसे लोगों में रोगियों की महिला रिश्तेदार भी हैं। यह भी साफ नहीं है कि कोविड-19 से मरने वालों के शव कब तक हटाए जाएंगे।बता दे कि महाराष्ट्र राज्य संक्रमित मामलों में सबसे ऊपर है। राज्य के सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंबई में हैं। मुंबई की भयावह स्थिति के बावजूद यहां लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई के सायन अस्पताल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वॉर्ड में मरीजों के बीच शव रखे गए हैं।  देश के मुकाबले महाराष्ट्र में अकेले अब तक 17 हजार के करीब कोरोना मामले आ चुके हैं और 651 लोगों की मौत हुई है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch