Friday , March 29 2024

मुझे शाहरुख भाई पर गर्व है, वह मुजाहिद की तरह लड़ा, वही हमारा हीरो है: न्यूजलॉन्ड्री का शरजील उस्मानी

नई दिल्ली। दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के दौरान दिनदहाड़े पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख पठान अब न्यूजलॉन्ड्री के शरजील उस्मानी के लिए हीरो बन गया है। इस बात को उस्मानी ने खुद ट्विटर पर बताया है।

न्यूजलॉन्ड्री के लिए लिखने वाले शरजील उस्मानी ने इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर को शेयर करते हुए लिखा, “मुझे शाहरुख भाई पर गर्व है। वे उस समय समुदाय के लिए लड़े, जब पूरी स्टेट मशीनरी और हिंदुत्व सेना हमारे समुदाय को मारने और लूटने में शामिल थी। वे हमारे हीरो हैं।”

शरजील आगे लिखता है, “जनता, इन गाँधीवादी लोगों को खुद को बेवकूफ मत बनाने दो। ये लोग आपके लिए नहीं लड़ रहे थे। शाहरुख लड़ रहा था। ये गाँधीवादी चाहते तो अपने विशेषाधिकारों का उपयोग करके आपकी जान बचा सकते थे। लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया। शाहरुख एक मुजाहिद की तरह लड़ा। वही हमारा हीरो है। “

गौरतलब है कि ये पहली दफा नहीं है जब दिल्ली में दंगों के बाद शरजील उस्मानी चर्चा में आया है। इससे पहले भी वह अपने कुछ ट्वीट के कारण चर्चा में रहा था। इन ट्वीट में उसने देश के ख़िलाफ़ प्रोपेगेंडा फैलाने की बात खुलेआम कही थी।

उसने कहा था कि वह दो दोस्तों के साथ मिलकर मुस्लिमों के ख़िलाफ़ हो रहे घृणित अपराधों को सबटाइटल देगा, ताकि वे वीडियो विश्व के कोने-कोने तक जाए और लोग जान पाएँ कि भारत में क्या हो रहा है।

इसके बाद शरजील उस्मानी को आयशा रेन्ना का समर्थन मिला था। आयशा रेना वही कट्टरपंथी लड़की है, जिसे जामिया हिंसा में पोस्टर गर्ल बनाकर उभारा गया था और इसने व उस्मानी जैसे कइयों ने शरजील इमाम के समर्थन में पोस्ट लिखा था।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch