Monday , April 29 2024

लंदन गईं सोनम कपूर को इस वजह से ट्रोल करने लगे यूजर्स, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों लंदन में हैं। एक्ट्रेस लॉकडाउन के बाद लंदन गई हैं जबकि इससे पहले वो भारत में अपने घर में क्वारंटाइन थीं। लंदन जाने के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक फोटो शेयर की, जो उनके वर्कआउट टाइम की थी। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने आउटडोर वर्कआउट किया है, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स का कहना है कि सोनम कपूर को ऐसे माहौल में बाहर एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए और भारत से लंदन जाते ही कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना चाहिए।

दरअसल, सोनम कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी सेल्फी पोस्ट की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था- ‘आउटडोर वर्कआउट ग्लो’। इसके बाद लोगों ने उनकी फोटो को ट्विटर पर शेयर करना शुरू कर दिया और लिख रहे हैं कि उन्हें क्वारंटाइन में रहना चाहिए। साथ ही लोग उनके बाहर वर्कआउट करने का विरोध कर रहे हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने ने लोगों के कमेंट के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्रोलिंग बंद करने का प्रयास किया है।

एक्ट्रेस ने किसी यूजर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मैं अपने गार्डन में ही हूं, जो मेरी बिल्डिंग से जुड़ा हुआ है। पूरा तरह क्वारंटाइन में हूं। लोगों के पास बहुत वक्त है.. उन्हें इग्नोर करो।’ इसके बाद ट्रोलर्स ने कमेंट करना शायद बंद कर दिया होगा।

सोनम कपूर के अलावा एक्ट्रेस मौनी रॉय को भी लोग ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस मौनी रॉय भी लंदन में ही हैं और उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो होटल में बैठी हैं और लंदन की सड़कों पर घूम रही हैं। ऐसे में लोगों को कहना है कि उन्हें भी कुछ दिन क्वॉरंटाइन रहना चाहिए। हालांकि, अभी एक्ट्रेस की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch