Friday , March 29 2024

शिनजियांग से जुड़ी चीनी कंपनी पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, प्रतिबंधित कंपनी की संपत्ति होगी जब्त

वाशिंगटन। अमेरिका ने चीन की कंपनी शिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉ‌र्प्स और कंपनी के अधिकारी सुन जिनलोंग और पेंग जियारुई पर प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी और इसके दोनों अधिकारी अमेरिकी अर्थव्यवस्था में कारोबार और धन का लेन-देन नहीं कर पाएंगे।

कंपनी के अधिकारियों के अमेरिका आने पर भी प्रतिबंध रहेगा, प्रतिबंधित कंपनी की संपत्ति होगी जब्त

अधिकारियों के अमेरिका आने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इतना ही नहीं, प्रतिबंधित कंपनी और लोगों की अमेरिका में मौजूद संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी।

कंपनी के अधिकारी उइगर मुस्लिम समुदाय के उत्पीड़न के मामलों में संलिप्त पाए गए

कंपनी और इनके अधिकारी शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिम समुदाय के उत्पीड़न और मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। कंपनी और उसके अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने दी है।

अमेरिका के इस कदम से चीन से उसके संबंधों में और गिरावट आने की आशंका है। हफ्ते भर पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के ह्यूस्टन स्थित वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था, जवाब में चीन ने चेंगदू स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास बंद करा दिया था। जुलाई में ही अमेरिका ने शिनजियांग के कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव चेन क्वांगुओ और तीन नेताओं पर प्रतिबंध लगाया था।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch