Friday , April 26 2024

जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा- रिपोर्ट्स

जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल जीसी मुर्मू ने नौ महीने तक केन्द्र शासित प्रदेश की प्रशासनिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद बुधवार को इस्तीफा दे दिया। ये बात मीडिया रिपोर्ट्स में कही जा रही  है। जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने और इसे दो हिस्सों में बांटकर लद्दाख को अलग करने के बाद जीसी मुर्मू को जम्मू कश्मीर का पहला उप-राज्यपाल 31 अक्टूबर 2019 को बनाया गया था।

उन्होंने जम्मू कश्मीर के आखिरी राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बाद उप-राज्यपाल की जगह ली थी। 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस ऑफिसर जीसी मुर्मू उस वक्त प्रिसिंपल सेक्रेटरी थे जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

मुर्मू का इस्तीफा उस दिन हुआ है जब जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छे 370 और आर्टिकल 35ए को खत्म किए हुए एक साल पूरा हुआ। पिछले साल 5 अगस्त के दिन ही जम्मू कश्मीर को दिए जाने वाले विशेष दर्जा को खत्म किया गया था। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो अलग हिस्सों मे बांटकर उसे केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया गया था।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch