Friday , April 26 2024

धोनी को रिटायरमैंट पर मिली क्रिकेट जगत से शुभकामनाएं, सहवाग ने ट्विट से जीत लिया दिल

भारत को आईसीसी की तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियां दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण रोल अदा करने वाले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार आईपीएल 2020 की शुरुआत से पहले ही रिटायरमैंट ले ली। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर एक वीडियो डालकर इसकी घोषणा की। वहीं, धोनी की रिटायरमैंट की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई क्रिकेट जगत के दिग्गजों समेत बॉलीवुड, राजनीति से जुड़े नेताओं ने भी धोनी को विशेज दी।
इन सबके बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी धोनी को अपने स्टाइल में विशेज देकर चर्चा में आ गए। सहवाग ने धोनी की फोटो के साथ ट्विट किया-

उनके जैसे खिलाड़ी के लिए, मिशन इम्पॉसिबल। ना कोई है, ना कोई है, ना कोई है एमएस की जय। खिलाड़ी आएंगे और जाएंगे लेकिन उनके जैसा शांत आदमी नहीं होगा। धोनी की आकांक्षा रखने वाले लोगों से उनका जुड़ाव कई क्रिकेट प्रेमियों के लिए परिवार के सदस्य जैसा था। ओम फिनिशाय नम:

इसके बाद सहवाग ने ही अपने ट्विट को रीट्विट करते हुए लिखा-
यह वो आजादी नहीं जो क्रिकेट प्रेमी चाहते हैं। एक साथ असंख्य यादों के लिए धन्यवाद और आगे भी आपको महान और समान रूप से प्रेरक जीवन की कामना करते हैं।

 

बॉलीवुड जगत से भी धोनी के लिए शुभकामनाएं आईं

शशि थरूर ने भी दी शुभकामना

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch