Friday , March 29 2024

धोनी के संन्यास पर अनुष्का शर्मा ने कहा- ना भूलने वाली यादों के लिए शुक्रिया MSD

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम सोशल मीडिया के जरिये इंटरनैशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया। धोनी के इस तरह अचानक संन्यास लेने की खबर ने सभी को हैरा कर दिया। धोनी के संन्यास पर खेल जगत के साथ-साथ राजनीति और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपने रिऐक्शन दिए। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया देके हुए महेंद्र सिंह धोनी को शुक्रिया कहा।

भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऐलान करते हुए लिखा, “मेरे करियर में आप सबके प्यार और सहयोग का बहुत-बहुत शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट से आप मुझे रिटायर समझें।” पिछले साल इंग्लैंड में हुए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारत की हार के बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टस्टोरी में धोनी की तस्वीर के साथ उनके लिए एक मैसेज लिखा। अनुष्का ने लिखा- शुक्रिया MSD यादों के लिए, जिन्हें हम कभी नहीं भूलेंगे।

anushka sharma insta story

अनुष्का के अलावा दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी धोनी के संन्यास के ऐलान पर अपने-अपने रिऐक्शन दिए।  रणवीर सिंह ने धोनी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- लव यू माही भाई। हम सभी को गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद।

विकी कौशल ने अपनी इंस्टास्टोरी में लिखा- क्या पारी रही। हर बात के लिए धन्यवाद माही। अभिषेक बच्चने ने ट्वीट करते हुए लिखा- एक युग का अंत…. सभी यादों के लिए शुक्रिया।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम वैसे तो कई रिकॉर्ड्स हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो किसी के लिए भी तोड़ पाना नामुमकिन है। किसी भी कप्तान के लिए अब इस रिकॉर्ड तोड़ पाना इसलिए नामुमकिन है, क्योंकि आईसीसी ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इस टूर्नामेंट को ही खत्म कर दिया है। अब कोई और कप्तान वर्ल्ड टी20, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के तीनों खिताब नहीं जीत पाएगा। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब भारत ने धोनी की ही कप्तानी में जीते हैं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch