Wednesday , April 17 2024

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए शामिल, चीनी समकक्ष से हो सकती है बात

मास्‍को। मास्को में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation, SCO) की बैठक शुरू हो गई है। एससीओ सदस्‍य देशों के रक्षा मंत्रियों की इस संयुक्त बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) भी शामिल हैं। इस संगठन में भारत और रूस के अलावा चीन भी सदस्य है। भारत और चीन के बीच लद्दाख में ताजा झड़प की खबरों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की इस अहम बैठक में शामिल होना बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में बढ़ते तनाव के बीच शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की इस बैठक से इतर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शाम को अपने चीनी समकक्ष वेई फेंघे से भी बातचीत कर सकते हैं। यदि यह बातचीत होती है तो मई की शुरुआत में पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बैठक होगी। बीते दिनों भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विवाद को लेकर अपने चीनी समकक्ष वांग यी से टेलीफोन पर बातचीत की थी।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक के लिए चीनी रक्षा मंत्री की ओर से अनुरोध किया गया है। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध जारी है। पांच दिन पहले पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जे की असफल कोशिश की थी जिसके बाद दोनों सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया था। मौजूदा वक्‍त में दोनों ही पक्ष कूटनीतिक और सैन्य बातचीच के जरिए विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण ऊंचाई वाले इलाकों पर मुस्तैद है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch