Friday , March 29 2024

नूर हसन ने कत्ल के बाद बीवी, साली और सास के शव से किया रेप, चेहरा जला अलग-अलग जगह फेंका

हरियाणा पुलिस ने पानीपत ट्रिपल मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए आरोपित नूर हसन को गिरफ्तार कर लिया है। हसन ने अपनी पत्नी, साली और सास की हत्या कर उनके शवों से दुष्कर्म किया। आरोपी पानीपत के समालखा का रहने वाला है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 27 वर्षीय नूर हसन ने पुलिस के सामने 25 वर्षीय पत्नी मधु, 18 वर्षीय साली मनीषा, 48 वर्षीय सास जमीला की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपित हसन ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने तीनों महिलाओं की हत्या करने के बाद उनके शवों के साथ बलात्कार किया था।

बता दें आरोपी नूर हसन अपनी पत्नी मधु और दो बेटों के साथ समालखा में किराए के मकान में रह रहा था। घटना के समय मधु की बहन भी उनके घर में ही थी।

हसन ने 5 सितंबर को तेज धार वाले हथियार से पत्नी और साली की हत्या कर उनके शरीर को रजाई में लपेटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। उसने पत्नी मधु का शव चुलकाना रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंका और साली मनीषा का शव नाले में फेंक दिया। शवों की पहचान ना हो सके इसलिए चेहरे जला दिए थे।

इसके बाद 8 सितंबर को उसने बरशाम गाँव के पास अपनी सास को भी गला दबाकर मार दिया था। हसन ने अपनी सास के शरीर को जलाने की कोशिश भी की थी।

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि हसन ने अवैध संबंध होने के संदेह पर पत्नी की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि नूर हसन ने कुल्हाड़ी से पत्नी मधु और साथ रह रही साली मनीषा को मौत के घाट उतारा था।

हत्या के बाद उसने उनके चेहरे को डीजल डालकर जला दिया, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके और दोनों शवों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर फेंक दिया। जागरण की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हसन ने पहले से ही हत्या की योजना बनाई थी। हत्या के बाद वह अपने दो बेटों को काम पर भी ले गया था।

हसन ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने हत्या की योजना बनाई थी, क्योंकि महिलाओं ने उसका जीना मुश्किल कर दिया था। मधु हसन की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे भी हैं।

पुलिस ने एक सप्ताह बाद तीन अलग-अलग स्थानों से शवों को बरामद किया था। हरियाणा पुलिस द्वारा 11 सितंबर को पानीपत के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के नेतृत्व में मामले की जाँच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। हरियाणा पुलिस द्वारा हसन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नूर हसन को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया था। जिसके बाद उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch