Friday , March 29 2024

साप्‍ताहिक राशिफल: 7 दिसंबर से 13 दिसंबर, 4 राशियों के लिए मुश्किल भरा हफ्ता, ये कठिनाईयां रहेंगी

मेष राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए आशानुकूल और सुखमय रहेगी। आपके निजी जीवन के बड़े फैसले आप ले सकेंगे। यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आर्थिक आयोजन के लिए भी यह समय बेहतर है। पेशेवर जीवन में भी नई परियोजनाओं पर सफलतापूर्वक काम पूरा करेंगे। कॅरियर में बदलाव के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। आपकी वर्तमान वित्तीय रणनीतियों में भी एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। छोटी यात्रा या रचनात्मक गतिविधियों से फलदायी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपके आसपास के लोगों के साथ संपर्क में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में आपके विरोधी परास्त होंगे। आप किसी लाभदायक सौदे पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। विद्यार्थियों की बात करें, तो सप्ताह के दूसरे और तीसरे दिन पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अधिक शिक्षित लोगों के संपर्क में रहने और उनके साथ चर्चा करने की इच्छा होगी। सप्ताह की शुरुआत में यदि आप अपने जीवनसाथी की सोच को प्रभावित करने या अपने विचारों से उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करते हैं, तो इससे आपका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। यदि आप डायबिटिज, थायरॉइड या लीवर से संबंधित बीमारी से ग्रस्त हैं, तो सप्ताह के बीच में आपको बेहद ध्यान रखने की जरूरत होगी। तनाव के कारण बीपी में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृषभ राशिफल

इस सप्ताह में शुरू के दो दिन संपत्ति और इससे संबंधित मामलों में आपकी सक्रियता काफी अधिक रहेगी। नया घर या संपत्ति खरीदने के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई संपत्ति लेना चाहते हैं, तो सप्ताह की शुरुआत इसके लिए अच्छा समय नहीं है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह का मध्यभाग अच्छा है। इस समय आपकी रचनात्मक शक्ति अच्छी रहेगी। अधिकारियों से भी आपके संबंध सुधरेंगे। हालांकि सप्ताह के अंत में आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए। व्यापारियों के लिए विदेश या दूर स्थान के कार्यों में लंबे समय से चली आ रही बाधाएं इस सप्ताह दूर होंगी। विद्यार्थियों की बात करें, तो यह समय उनके लिए खासकर हायर एजुकेशन कर रहे जातकों के लिए अच्छा है। विदेश में पढ़ाई करने का सपना अभी साकार हो सकता है। यदि आप आपसी समझ और प्रेम के साथ संबंधों को कायम रखते हैं, तो इस सप्ताह वैवाहिक और प्रेम जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा। हालांकि सप्ताह के बीच में आप कुछ अहंकारी हो सकते हैं। इस समय आपको अपनी वाणी और बातचीत में विनम्रता रखना होगी। संतान इच्छुक जातकों को सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सप्ताह की शुरुआत में ज्यादा चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। हालांकि जिन लोगों को त्वचा संबंधी शिकायत, एलर्जी या न्यूरोलॉजिकल समस्या है, उन्हें इस सप्ताह थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। सप्ताह के अंत में आप थकान के कारण आलसी रह सकते हैं।

मिथुन राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में हर बात को नजरंदाज कर केवल अपनी रुचि और इच्छाओं को ज्यादा महत्व देने से संबंधों में दूरियां आ सकती है। किसी भी स्थिति में पहले के मनमुटाव को छोड़कर आपको अब रिश्तों को पूरी तरह टूटने से बचाना चाहिए। इस सप्ताह के मध्य में आप इगो को किनारे कर दांपत्यजीवन या प्रेम संबंधों को बचाने का प्रयास करते दिखेंगे। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर भी आपको अपने कौशल और बुद्धिचातुर्य से वरिष्ठों का विश्वास जीतने का अच्छा अवसर मिलेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में आपका टारगेट पूरा होगा या नहीं, यह कहना मुश्किल होगा। व्यावसायिक मामलों में आपकी मीठी वाणी की प्रशंसा होगी। इस समय आपके प्रोफेशनल संपर्कों का विस्तार होगा। साथ ही व्यापक दृष्टिकोण के कारण आप दीर्घकालिक योजना के साथ कॅरियर के पथ पर आगे बढ़ेंगे। इस सप्ताह आय और व्यय में बैलेंस रख पाना थोड़ा मुश्किल होगा। सप्ताह के अंत में प्रियपात्र के साथ मुलाकात की संभावना बनेगी और उनके लिए खर्च करने में भी आप पीछे नहीं हटेंगे। विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियों में ध्यान नहीं देने की सलाह है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। खासकर आंखों से संबंधित शिकायत और पेट की गड़बड़ी होने की संभावना है।

कर्क राशिफल

सप्ताह के पहले दिन आप खुद पर अधिक ध्यान देंगे। चेहरे पर तेज बढ़ेगा और आत्मनिखार के प्रति आप काफी जागरूक होंगे। यह समय संबंधों में आगे बढ़ने के लिए अच्छा है। यदि आप प्रेम जीवन में है, तो सप्ताह के पहले चरण में आपको अपने प्रिय का विशेष आकर्षण प्राप्त होगा। इस सप्ताह के मध्य में आप कमाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। उधार या अन्य किसी तरह किसी से पैसे लेने हो तो शुरुआती चरण में आप मीठी वाणी से वित्तीय परेशानियों को हल करने में सक्षम होंगे। इस समय आप किए वादे को बेहतर ढंग से पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। संबंधों के लिए अच्छा समय है और खासकर सप्ताह की शुरुआत में परिवार में महिलाओं के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर इस सप्ताह कार्य की अधिकता से आप परेशान रहेंगे। व्यापारियों के लिए सप्ताह का दूसरा और आखिरी चरण अच्छा रहेगा। हालांकि किसी बड़े निवेश को लेकर इस सप्ताह कोई योजना नहीं बनाएं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा होने के कारण पढ़ाई पर काफी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अगर आप आयुर्वेदिक तरीकों या प्राचीन उपचार पद्धत्तियों का पालन करते हैं, तो आपमें ताजगी ज्यादा रहेगी।

सिंह राशिफल
पिछले सप्ताह हुई दौड़भाग के कारण सप्ताह के पहले दिन शरीर में ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। कामकाज में भी मन कम लगेगा, लेकिन इसके बाद सप्ताह के अंत तक का चरण सभी मोर्चों पर आपके लिए आशाजनक प्रतीत होगा। परिवार में सुखशांति महसूस होगी। आप किसी नए संबंधों में बंध सकते हैं। इस सप्ताह प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। हालांकि सप्ताह के अंत में आपकी वाणी से आप किसी का मन दु:खा सकते हैं। इस सप्ताह सरकारी काम में आपको लाभ होगा। साथ ही आपको परिवार की पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। यदि पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले अटके हैं, तो उसमें भी मार्ग प्रशस्त होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में सभी समस्याओं से मुक्ति मिलने से आपको मानसिक सुकून का अहसास होगा। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आय बढ़ने की संभावना है। बड़ों से पर्याप्त सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा, जो आपकी प्रगति में मददगार होंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। सप्ताह सगे भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे लाभ होगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। विद्यार्थी अपने भविष्य को देखते हुए पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगे। सप्ताह की शुरुआत को छोड़कर बाकी दिन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेंगे।

कन्या राशिफल
इस सप्ताह आपकी वाणी और व्यवहार से किसी का मन दु:ख सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको शरीर में भी थोड़ी सुस्ती और बेचैनी का अनुभव होगा। सप्ताह के दूसरे दिन से प्रोफेशनल मोर्चे पर आपका मन नहीं लगने के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में पीछे रहेंगे। सप्ताह के मध्य में इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कार्य करने वाले व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। काम के सिलसिले में विदेश जाने के प्रयास भी सफल हो सकते हैं। सप्ताह का मध्य के बाद का चरण अच्छा है। ऑफिस में अधिकारी के साथ भविष्य के प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। व्यापारी भी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई महत्वपूर्ण मीटिंग करेंगे। नौकरी और व्यवसाय के साथ समाज और परिवार की ओर भी आपका ध्यान जाएगा। सप्ताह के आखिरी में आप सामाजिक कार्य और दोस्तों के साथ भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में अचानक उपहार मिलने से आपको खुशी होगी। इस दौरान आपकी आय में भी वृद्धि हो सकती है। रिश्तों को लेकर आपको इस सप्ताह बहुत ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को शुरुआती चरण में पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, लेकिन सप्ताह का आखिरी का चरण अच्छा रहेगा। सप्ताह के आखिरी में स्वास्थ्य लाभ होने से समय आपको खुशी मिलेगी।

तुला राशिफल
इस सप्ताह सार्वजनिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर सकेंगे। किसी पार्टी या सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। विदेश से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं, तो सप्ताह की शुरुआत में आपको लाभ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारियों को धन लाभ होगा और आपके व्यवसाय को नया आयाम प्राप्त होगा। इस सप्ताह धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। शुरुआती चरण में प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनकी योग्य पात्र के साथ मुलाकात हो सकती है। सप्ताह के बीच में आपका मन असमंजस स्थिति में रहेगा। ज्यादा काम का बोझ और खानपान में अनियमितता से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आप संतान की जरूरत पर धन भी खर्च कर सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में आप आध्यात्मिकता के क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं। वर्तमान में आपको किसी भी व्यक्ति के साथ कम्युनिकेशन या बातचीत करते समय शब्दों में पारदर्शिता रखनी होगी, अन्यथा आपके शब्दों का गलत अर्थ निकलने की संभावना है। सप्ताह के अंतिम चरण में आपका जोश और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इस कारण प्रोफेशनल मोर्चे पर अच्छी प्रगति की उम्मीद कर सकते हैं। नई योजनाओं और नई पद्धतियों से आप अपने आपको प्रगति के पथ पर ले जाने का प्रयास करेंगे और इसमें सफलता के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों की बात करें तो सप्ताह के मध्य चरण के बाद अधिकांश समय स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल
शुरुआत में आप नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे और नकारात्मक विचार मन से निकाल सकेंगे। इस समय आपके मन में दीर्घकालिक योजना बनाने का विचार आएगा। सप्ताह के पहले दो दिनों में यात्रा के भी योग हैं। लेखन या साहित्य जैसी गतिविधि में आपको विशेष आनंद मिलेगा और इस सप्ताह ऐसी किसी भी गतिविधि में आप प्रोफेशनल दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेंगे। पहला चरण कामकाज के लिहाज से सक्रियतापूर्ण रहेगा। अब तक किए गए प्रयासों में कार्य सफलता और यश-कीर्ति मिल सकती है। हालांकि सप्ताह के आखिरी तक आपको काम की अधिकता से थकान हो सकती है। सप्ताह के बीच में परिजनों के साथ आनंद-उल्लास के वातावरण में सुखमय समय बिताएंगे। अविवाहित जातकों को इस सप्ताह रिश्ता पक्का करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। सप्ताह के आखिरी में आपको समाज से जुड़े किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह का मध्य चरण सबसे बेहतर प्रतीत हो रहा है। अंतिम चरण में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। त्वचा संबंधी शिकायत या एलर्जी की संभावना है। लोगों के साथ कनफ्यूजन की स्थिति टालें। जीवनसाथी या प्रियपात्र के साथ संबंधों में इगो को छोड़कर आगे बढ़ें।

धनु राशिफल
सप्ताह के पहले दो दिन व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन दोनों मोर्चे पर आपको विशेष ध्यान रखना होगा। आपको कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है, लेकिन यह चरण काफी छोटा होने के कारण चिंता की कोई बात नहीं है। इसके बाद का चरण आपके लिए अच्छा है। इस दौरान आपका स्वभाव काफी विवेकपूर्ण और नम्र बना रहेगा। सप्ताह के बीच कामकाज में आधुनिक विचारों को अपना सकते हैं। कोई नई टेक्नोलॉजी या लैंग्वेज सीखने के लिए आप आगे बढ़ेंगे। हो सकता है कि आप अपना स्किल सुधारने के लिए कोई ऑनलाइन कोर्स भी कर लें। सप्ताह के बीच में नौकरीपेशा लोगों को मल्टीनेशनल कंपनी की ओर से लाभ मिलेगा या कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। कोई अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना है। दैनिक कार्य अच्छी तरह पूरे होंगे, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी सप्ताह का यह चरण काफी अच्छा है। अपने प्रियपात्र के साथ आप सुखद यात्रा भी कर सकते हैं। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं, सप्ताह के आखिरी में उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के आखिरी चरण में जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना भी बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में इस सप्ताह आप सतर्क रहें। इससे कोई खास बड़ी समस्या आने की संभावना नहीं दिखती है।

मकर राशिफल
इस सप्ताह के शुरुआती दो दिन आपके लिए काफी अच्छे हैं। इस दौरान आप प्रोफेशनल मोर्चे पर अपना परचम फहराएंगे। आपके काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। इससे उत्साहित भी रहेंगे। यह चरण संबंधों के लिहाज से भी अच्छा है। हालांकि इसके बाद सप्ताह के तीसरे दिन से आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस समय किसी परिजन से आपका विवाद भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी विचारों का मतभेद रहेगा। यह समय आपको बेहद धैर्य से गुजारना चाहिए। सप्ताह के मध्य चरण से आपको कार्यस्थल पर भी काम का भार अधिक लगेगा। किसी बात को लेकर मन ज्यादा चिंतित और गमगीन रहेगा। शरीर में भी थकावट या तंदुरुस्ती का अभाव रहेगा। हालांकि सप्ताह का आखिरी चरण फिर से आपके लिए अच्छा है। इस समय कामकाज में आप उत्साह के साथ आगे बढेंगे। घर के बड़ों या कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ असरकारक कम्युनिकेशन हो सकता है। इस समय व्यापार या नौकरी में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी आपके काम से खुश होंगे, जिससे आपकी पदोन्नति का मार्ग खुल सकता है। विद्यार्थियों को शुरुआत में शिक्षा में मन नहीं लगेगा, लेकिन सप्ताह के चौथे दिन के बाद के बाद स्थिति बेहतर रहेगी। सप्ताह के आखिरी में प्रेम संबंधों का सुख मिलेगा, लेकिन शुरुआती तीन दिनों में स्थिति को संयमपूर्वक संभालना होगा।

कुंभ राशिफल
पहले दिन आप कामकाज पर काफी ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में नौकरी में पदोन्नति की संभावना भी है। भागीदारी के व्यापार या संयुक्त उद्यम में इस समय लाभ होगा और आपकी आय बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और उनके दिल में आपके लिए आदर बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्वियों और शत्रुओं की चाल असफल होगी। सप्ताह के बीच में थोड़ी आर्थिक तंगी हो सकती है। इस समय आय और व्यय में बैलेंस बनाना मुश्किल होगा। इसका असर आपके व्यवहार पर भी पड़ सकता है। भगवान की भक्ति और नाम स्मरण से आपको फायदा होगा। इस समय सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहें। सप्ताह के अंतिम चरण में आपकी स्थिति में सभी मोर्चों पर सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रारंभ में प्रेम संबंध या दांपत्यजीवन में आनंद का अनुभव होगा। सप्ताह के मध्य में प्रियपात्र, स्नेहीजनों या मित्रों के बीच जाने-अनजाने मनमुटाव होने की आशंका है। थोड़ा संभलेंगे तो अंतिम चरण में फिर से चीजें बेहतर हो सकेंगी। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। सप्ताह के मध्य में अनावश्यक चिंता और शरीर की अस्वस्थता आपको बेचैन रखेगी।

मीन राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में पहले दिन घर में शुभ और मांगलिक कार्यक्रम होंगे। इस तरह के कार्यों में आपकी उपस्थिति से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रारंभ में प्रोफेशनल मोर्चे पर आपकी सक्रियता ज्यादा रहने से आय में वृद्धि और व्यापार की उम्मीद कर सकते हैं। इस सप्ताह की आपको नौकरी से लाभ होगा और वेतन वृद्धि, प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। हालांकि दूर स्थान पर नौकरी में बदलाव हो सकता है। नया व्यापार या निवेश करना इस सप्ताह के बीच में हितकारी नहीं है। विदेश से जुड़े कामकाज होंगे, लेकिन इसमें उम्मीद से कम परिणाम मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में दोपहर तक शेयर बाजार या दलाली के काम में लाभ होगा। संतान से सुख मिल सकता है। प्रेम संबंधों में पिछले सप्ताह की मीठी यादों के साथ आप इस सप्ताह की शुरुआत करेंगे। सप्ताह के बीच में प्रियपात्र के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा में कठिन परिश्रम आपको अच्छी सफलता दे सकता है। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, क्योंकि काम के बीच मन में बेचैनी आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। मौसमी समस्याएं होने की काफी संभावना है। इस दौरान आपको बाहर खाने-पीने से बचना चाहिए।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch