Friday , March 29 2024

‘योगी को 24 घंटे के भीतर AK-47 से भून दूँगा’: UP के मुख्यमंत्री को फिर से मिली धमकी, जाँच में जुटी पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मार डालने की धमकी दी गई है। यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 पर फोन कॉल कर के धमकी दी गई कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को AK-47 से मार डाला जाएगा। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज कर के कार्रवाई शुरू की। साइबर से को भी जाँच में लगाया गया है और अज्ञात आरोपित की तलाश जारी है।

ये धमकी शनिवार (जनवरी 9, 2021) को शाम 8 बजे एक मैसेज के माध्यम से दी गई। मोबाइल नंबर 8874028434 से आए व्हाट्सप्प मैसेज में लिखा था “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 24 घंटों के भीतर AK-47 से भून दूँगा। ढूँढ सको तो ढूँढ लो।” इसके बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। तुरंत ही 112 में तैनात ऑपरेंशंस कमांडर सहेंद्र यादव ने इस मामले की FIR दर्ज करवाई।

डीसीपी साउथ रवि कुमार ने बताया कि धमकी देने वाला किसी दूसरे शहर का है और पुलिस ने अब तक की छानबीन में उसके मोबाइल नंबर के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठी कर ली है। हाल ही में हजरतगंज कोतवाली में भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था। तब गौरव सिंह राजपूत नामक युवक ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। उसे गड़वार क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी।

दिसंबर 2020 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। ये धमकी भी पुलिस सेवा डॉयल 112 के व्हाट्सअप पर मिली थी। इस धमकी भरे संदेश में आपत्तिजनक भाषा और गलियों का प्रयोग भी किया गया था। तब धमकी देने वाला शख्स आगरा का निकला था। उससे पहले  22 नवंबर 2020 की शाम को पुलिस के डायल 112 के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी दी गई थी। वहीं 21 मई, 2020 की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch