Thursday , March 28 2024

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास के लिए गुरुवार शाम को लखनऊ पहुंच गए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, सूर्य प्रताप साही, अशोक कटारिया, दारा चौहान, महेंद्र सिंह सहित कई मंत्री नड्डा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुचे।

भाजपा के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा गुरुवार को पहली बार लखनऊ आए हैं। उन्हें दोपहर 1.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन कार्यक्रम बदल गया। इसके बाद वह शान करीब सात बजे लखनऊ पहुंचे। यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम को करीब सात बजे लखनऊ पहुंच गए हैं। नड्डा के देर शाम आने से उनके दिन में होने वाले कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है।

सबका साथ, सबका विकास पर जोर देने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का लखनऊ प्रवास कार्यक्रम भी इसी रीति-नीति के इर्द-गिर्द नजर आ रहा है। दो दिवसीय प्रवास के लिए गुरुवार को लखनऊ पहुंचे नड्डा सरकार और संगठन के दिग्गजों से लेकर बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। प्रबुद्धजन सम्मेलन में भी शामिल होंगे। वह इस छोटे दौरे से भी बड़ी ‘सैंपल टेस्टिंग’ कर सकते हैं।

कार्यक्रम के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मंत्रियों के साथ उनकी मंत्रणा होगी। कोर कमेटी की बैठक भी बुलाई गई है। हलांकि उनके देर से लखनऊ पहुंचने के कारण कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी किया गया है।

जेपी नड्डा अगले दिन शुक्रवार को सुबह 9.45 बजे चिनहट ग्रामीण (लखनऊ) मंडल की बैठक करेंगे। 11 बजे सीएमएस, विस्तार लखनऊ में महानगर और जिला के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय में अवध और कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ संगठन पर चर्चा करेंगे। दोपहर तीन बजे अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठक है तो शाम चार बजे सोशल मीडिया वॉलंटियर्स को संबोधित करेंगे। वहीं, शाम 5.30 बजे नड्डा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch