Thursday , April 25 2024

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने खेला बड़ा दाव, आंदोलन में जान गवाने वाले किसानों के परिजनों को देंगे 5 लाख और नौकरी

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों और सरकार के बीच 11वें दौर की बातचीत के बाद भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। न तो सरकार कृषि कानून वापस लेने को तैयार है और न ही किसान पीछे हटने को तैयार। अब 12वें दौर की बातचीत कब होगी, ये भी तय नहीं है।

अमरिंदर ने कृषि कानूनों को जल्दबाजी में पास करने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्या इस देश में एक संविधान है? कृषि अनुसूची के तहत एक राज्य का विषय है। केंद्र ने संसद में चर्चा के बिना इसे क्यों बदल दिया? उन्होंने इसे लोकसभा में पारित कर दिया क्योंकि वे अधिक सदस्य थे। राज्यसभा में यह अराजकता में पारित किया गया क्योंकि उन्हें लगा कि चीजें गलत हो सकती हैं।

किसान पिछले 58 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों को लेकर लाखों की संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान अब तक 76 किसान मारे जा चुके हैं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch