Thursday , April 18 2024

युवा कांग्रेस ने सचिन के कटआउट पर पोती कालिख; फडणवीस बोले- क्या तेंदुलकर का अपमान बर्दाश्त करेगी महाराष्ट्र सरकार

मुंबई। कृषि कानूनों पर अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना एवं अन्य ग्लोबल स्टार्स के ट्वीट पर भारतीय क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने देश में एकजुटता की बात कही थी। जिसके बाद सचिन के खिलाफ कुछ इलाकों में विरोध प्रदर्शन होने लगा। बता दें, केरल में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने सचिन की फोटो पर काला तेल डालकर उनके ट्वीट का विरोध किया।

वहीं अब इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने केरल यूथ कांग्रेस द्वारा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का विरोध करने पर महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार से सवाल पूछा है। फडणवीस ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, क्या भारत रत्न और मराठी व्यक्ति पर गर्व करने वाले सचिन तेंदुलकर का अपमान महा विकास अघाड़ी के नेता सहन करेंगे?

न्यूज एजेंसी ANI के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पूर्व सीएम ने मराठी में लिखा कि, ‘न केवल महाराष्ट्र के लिए, बल्कि सचिन तेंदुलकर पूरे देश के लिए एक गौरव हैं। क्या भारत रत्न और मराठी व्यक्ति पर गर्व करने वाले सचिन तेंदुलकर का अपमान महा विकास अघाड़ी के नेता सहन करेंगे?’

आपको बता दें, इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने शुक्रवार को भारत के पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर पर निशाना साधा था, तिवारी ने कहा था कि, सरकार ने सचिन तेंदुलकर जैसे लोगों को ग्रेटा थनबर्ग या रिहाना का मुकाबला करने के लिए मैदान में उतारा है।

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके में चल रहे किसानों के विरोध पर पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के खिलाफ, भारत के मामलों में विदेशी हस्तक्षेप का विरोध किया है।

ट्वीट करते हुए मास्टर ब्लास्टर ने लिखा था कि ‘भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जा सकता है, बाहरी ताकतें इसे देख सकती है लेकिन इसमें प्रतिभागी नहीं बन सकती है। भारतीय, भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला कर सकते हैं। आइए एक देश के तौर पर हम एक रहते हैं।’

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch