Thursday , April 18 2024

8 मार्च से 14 मार्च, साप्‍ताहिक राशिफल जुगाड़ से नहीं बनेगा इस बार काम, इस हफ्ते के मध्‍य तक राहत

मेष राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य के मजबूत होने की वजह से बहुत फायदा होने वाला है। आप अपने प्रेम जीवन को खूब एंजॉय करेंगे। आपके परिवार में भी परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध और मजबूत होंगे। आपको अपनी निजी बातें घरवालों से कहने में बिल्कुल भी हिचक नहीं होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस से अतिरिक्त काम मिल सकता है। इस सप्ताह आपको अपने टारगेट को पूरा करने के प्रयास करने चाहिए। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में ज्यादा टूर करने होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। खासतौर से इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स बहुत अच्छी तरह से अपने सब्जेक्ट को समझ पाएंगे। उनकी एकाग्रता भी बढ़ेगी। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपको आंखों या पैरों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल

सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। दांपत्य जीवन के तनाव में कुछ कमी जरूर आएगी, फिर भी आपको अपने अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस दौरान बेवजह गुस्सा करने से बचें। प्रेम जीवन में यह समय काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आप अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोज कर सकते है। आप किसी चिंता में परेशान रहेंगे, जिसकी वजह से कार्यों में कुछ अड़चन आ सकती है। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। बेहतर काम के बदले उन्हें उनके बॉस से तारीफ भी मिलेगी। इसके बावजूद आपको वह दर्जा नहीं मिलेगा, जिसकी आप उम्मीद कर रहे थे। विद्यार्थियों को अभी पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप शेड्यूल बनाकर आगे बढ़ें और जरूरत पड़ने पर किसी विद्वान की मदद लेने में भी न हिचकें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन तनावपूर्ण स्थितियों के कारण पेट में दर्द, सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है। आप इस सप्ताह किसी ऐसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिसमें कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए काफी हद तक फायदेमंद साबित होगा। दांपत्य सुख में आपसी संबंधों में कमी आएगी, जिसकी वजह से रिश्ते में गड़बड़ शुरू हो सकती है, थोड़ा ध्यान रखें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। उन्हें अपने प्रिय को खुश रखने के बहुत मौके मिलेंगे। परिवार के लोग आपसी तालमेल रख पाने में सफल नहीं होंगे, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आपके व्यापार में लगातार वृद्धि होगी। आप अपने काम पर पूरा फोकस कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत के अनुपात में अच्छे नतीजे मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहतर लग रहा है। उनका पढ़ाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहत पूर्व की भांति रहेगी।यात्रा पर जाने के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन बहुत अच्छे रहने वाले हैं। आप आनंददायक यात्राएं कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास करना चाहिए। आपको अपने साथी से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है, तो कुछ समय के लिए उनके दृष्टिकोण से चीजों को समझने का प्रयास करें, इससे आपको समस्या की जड़ तक पहुंचने में मदद मिलेगी। एक-दूसरे के नजरिए से चीजों को समझने से आपके रिश्ते में आपसी समझ पैदा होगी। सप्ताह का अंतिम चरण आपको मुश्किल परिस्थिति में राहत देने का कार्य कर सकता है। इस दौरान आपको योजनाबद्ध तरीके से व्यवसाय में आगे बढ़ना चाहिए। व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। यदि इस दौरान आप कोई नया उत्पाद या सेवा बाजार में उतारना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा रहेगा। इस कार्य में आपको अपने पुरानों संबंधों से भी सहायता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा है। उन्हें अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। रिजल्ट बेहतर होगा। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को फायदा हो सकता है। सप्ताह के मध्य तक आपको अपनी ऊर्जा के स्तर में गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान आप सुस्त रहेंगे। हल्का बुखार और थकान रह सकती है।

सिंह राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्यजीवन में आपको भरपूर प्रेम मिलेगा और जीवनसाथी आपके कामों में विशेष सहयोग करेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहने वाली है और आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आप सप्ताह की शुरुआत में किसी नई डील को साइन कर सकते हैं, इससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस सप्ताह आमदनी सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ध्यान रखना होगा, उनका अपने काम में मन नहीं लगेगा। किसी से विवाद भी हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। उनकी नीतियां उनके हक में फैसले सुनाएंगी, जिसका उन्हें लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को अभी थोड़ा फोकस्ड होकर पढ़ाई करने की जरूरत है। पढ़ाई में मन तो लगेगा, लेकिन ध्यान भटकने वाली चीजों से दूर रहने का प्रयास करें। मेडिटेशन से आपको फायदा हो सकता है। आपकी सेहत में सुधार होगा और परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने के लिए यह सप्ताह अधिक अनुकूल नहीं है।

कन्या राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने परिवार में काफी व्यस्त रहेंगे। घरेलू कामकाज पर आप ध्यान देंगे। इस सप्ताह घर की जरूरत पर भी पैसा खर्च होगा। सप्ताह के मध्य में अपने बच्चों को कहीं बाहर लेकर जाएंगे और उनके लिए कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं। सप्ताह का अंत थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा और उस समय में कुछ चिंताएं और धन का अत्यधिक खर्च आपको परेशान कर सकता है। शादीशुदा लोगों का जीवन इस समय खुशहाल रहेगा और वे अपने दांपत्य सुख का आनंद लेंगे। जो किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें इस सप्ताह विशेष ध्यान रखना होगा। यदि आप उनसे कुछ भी झूठ बोलेंगे, तो इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है। ध्यान से काम करना होगा। उनके बॉस किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने के लिए सप्ताह अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और वे कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। अपने ज्ञान का विस्तार करने को लेकर आप किसी सीनियर की मदद भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अभी आपकी सेहत सामान्य रहेगी। हालांकि आपको खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने सामने आने वाले अवसरों का समुचित लाभ उठाना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कुछ नए लोगों से मिलने और नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। आपका जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके ससुराल वालों से किसी बात पर मतभेद होने की संभावना रहेगी। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी कई इच्छाओं को पूरा करेंगे। यदि आप संगीत के जानकार हैं, तो इस सप्ताह आप उसे कोई नया रूप देने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह आपको अपने जीवन में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। आप अपनी किसी पुरानी हॉबी को याद करके उसे आगे बढ़ाएंगे और अपने प्रिय को साथ लेकर जीवन की खूबसूरती का सुख प्राप्त करेंगे और साथ में कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपको इस बात को समझने की जरूरत है कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। ऐसे में आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही आपको फायदा होगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी और गाड़ी सावधानीपूर्वक चलाना ही अच्छा होगा। आप मानसिक रूप से तनाव को पीछे छोड़ेंगे और एक आजाद पंछी की तरह उड़ना चाहेंगे।

वृश्चिक राशिफल
इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिताएंगे और आपकी आमदनी बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन इस समय चुनौतीपूर्ण स्थितियों में रहेगा, इसे शांति और धैर्य के साथ ही आप ठीक कर सकते हैं। इस ओर विशेष रूप से ध्यान दें।प्रेमियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, धन की आवक होगी, जिससे आप काफी हर्षित होंगे। परिवार में से किया गया गलत व्यवहार आपको परेशानी और दु:ख दे सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय सावधानी से चलने का है। आपके कुछ शत्रु इस समय आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं और आपके बिजनेस पार्टनर से भी आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी इस सप्ताह आप पढ़ाई से नॉवेल, मैगजीन पढ़ने में रुचि लेंगे। वे स्पोर्ट्स, फिल्म और पॉलिटिक्स पर चर्चा करना ज्यादा पसंद करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय मिला-जुला साबित होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। यात्रा पर जाने के लिए अच्छा समय रहेगा।

धनु राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप खुद की स्किल सुधारने पर ध्यान देंगे। अपनी जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। यह जानने की कोशिश करेंगे कि आपने खुद के लिए क्या किया है। इससे आप जीवन को एक नई तरीके से जीने की कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियां लौटकर आएंगी। आप अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय करेंगे। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें एक बात का ध्यान जरूर रखना होगा कि आपका प्रिय इस समय में कुछ ऐसी बातें कह सकता है जो आपको शायद अच्छी ना लगें लेकिन इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपके साथी कर्मचारी भी आपकी मदद करेंगे। गवर्नमेंट से लाभ मिल सकता है। व्यापार करने वालों के लिए इस सप्ताह आर्थिक लाभ का मार्ग खुलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और वे कुछ नया सीखने के लिए भी प्रेरित होंगे। वे नई-नई चीजों को जानने के लिए पढ़ाई करेंगे। इस सप्ताह किसी सीनियर्स की मदद से आप किसी कठिन विषय की पढ़ाई आसानी से पूरी कर पाएंगे। आपकी सेहत मजबूत रहेगी और कोई बड़ी दिक्कत दिखाई नहीं देती। यात्रा पर जाना चाहें, तो सप्ताह के अंतिम दो दिन बहुत अच्छे रहेंगे।

मकर राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन इस समय में अच्छा रहेगा। एक-दूसरे के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आपको एक-दूसरे पर गलत आरोप लगाने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपके खर्चे काफी अधिक हो जाएंगे, इसकी चिंता आपको परेशान करेगी। बेवजह के खर्चे आने से कई महत्वपूर्ण काम रोकने पड़ सकते हैं। वित्त का प्रबंधन और अच्छे से करें। सप्ताह के अंत तक इनकम में धीरे-धीरे इजाफा होगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आप अपने काम में मजबूत बने रहेंगे। आपको अपने काम में मजा भी आएगा और काम बढ़ने से प्रॉफिट भी मिलेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो सप्ताह के आखिरी में आपको अपने काम के मामले में परिवारवालों का सहयोग और साथ भी मिलेगा तथा आपका कोई मित्र भी आपकी मदद कर सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा का परिणाम भी बेहतर आ सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप एनर्जी के साथ हर काम को पूरा कर सकेंगे। यात्रा के उद्देश्य से सप्ताह के अंतिम दिन अच्छे रहेंगे।

कुंभ राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका गृहस्थजीवन इस समय खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वह समझदारी से आपके हर काम में आपकी मदद करेंगे। जो लोग लव लाइफ एंजॉय कर रहे हैं उन्हें इस समय थोड़ा सावधानी से काम लेना होगा। आपका प्रिय आपसे नाराज हो सकता है और यदि ऐसा है, तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। सप्ताह की शुरुआत में आप यात्रा पर होंगे। कुछ नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह आपकी इनकम में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है, जिससे खर्चों को पूरा करने में आपको आसानी होगी। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर आपको नियंत्रण रखना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। पढ़ाई के लिए विदेश जाने की योजना भी बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी सप्ताह अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि खान-पान पर नियंत्रण रखें और इसमें नियमितता बनाए रखें।

मीन राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा तरीके से व्यतीत होगा। आप दोनों एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारियों को निभाएंगे, इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह समय उन्नतिदायक रहेगा। आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे और गंभीर रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार की जरूरत को समझेंगे। आप अपने काम पर पूरा फोकस रखेंगे, जिससे काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। घरेलू खर्च भी बढ़ेंगे। घर के लिए कोई वस्तु खरीद सकते हैं। परिजनों के खुश रहने से मन में शांति रहेगी। इनकम बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा समय रहेगा। आपके बिजनेस पार्टनर से आपको और अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत का परिणाम सफल होगा। इस दौरान आप कुछ नया सीखने की भी सोच सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा पर जाने के लिए सप्ताह का मध्य उत्तम है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch