Thursday , April 25 2024

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गुंडई, सुरक्षा में तैनात कमांड़ों ने मीडिया प्रतिनिधियों को दौड़ाकर-दौड़ाकर पीटा

मुरादाबाद/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्रकार वार्ता के बाद हंगामा खड़ा हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने एक इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान तू-तू मैं-मैं और गाली-गलौज तक हो गई। विवाद बढ़ने पर सुरक्षा में तैनात कमांड़ों ने मीडिया प्रतिनिधियों को दौड़ाकर पीटा। किसी तरह हॉल से भागकर मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने आप को बचाया। घटना रात आठ बजे दिल्ली रोड स्थित एक होटल की है। एक पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पाकबड़ा के होटल में प्रेसवार्ता रखी गई थी। प्रेसवार्ता समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने एक इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुरक्षा में तैनात कमांड़ों ने मीडिया प्रतिनिधियों को दौड़ाकर पीटा। किसी तरह हाल से भागकर मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने आप को बचाया।

गुरुवार को पाकबड़ा स्थित होटल हॉली डे रीजेंसी के हॉल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता थी। प्रेसवार्ता का समय साढ़े पांच बजे रखा गया था, जबकि तय समय से करीब दो घंटे देरी से प्रेस को संबोधित करने अखिलेश यादव पहुंचे। रात करीब आठ बजे प्रेसवार्ता समाप्त होने के बाद जब अखिलेश यादव जाने लगे, उसी दौरान एक चैनल के प्रतिनिधि ने उन्हें रोककर बात करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने चैनल के प्रतिनिधि को धक्का दे दिया। इसी बात को लेकर पत्रकार और सुरक्षा कर्मियों के बीच बहस हो गई।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला निंदनीय : पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह का घटना पर कहना है कि सच्चाई पूछ लो तो सपा मुखिया पत्रकार से ही जवाब तलब करते हैं। मुरादाबाद में उनकी मौजूदगी में पत्रकार के साथ मारपीट निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। इससे सपा का चरित्र उजागर हो गया है।  प्रवक्ता भाजपा डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि पत्रकारों के साथ मारपीट करना शर्मसार करने वाली घटना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव यही प्रशिक्षण देने के लिए आए थे। इससे सपा का चरित्र उजागर हुआ है।
साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch