Friday , March 29 2024

उत्तर प्रदेश : संजय निषाद की पार्टी ने की उप मुख्यमंत्री पद की मांग

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले खुद के लिए उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की है।

पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अगर उन्हें उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ती है तो वह खुशी-खुशी चुनाव जीत जाएगी। अगर वे हमें चोट पहुंचाएंगे तो वे भी खुश नहीं रहेंगे।

गौरतलब है कि डॉ. निषाद ने हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी को उचित सीटें देने की मांग की थी। इसके अलावा उन्‍होंने केंद्र और प्रदेश सरकार में एक-एक मंत्री पद की भी मांग की थी।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch