Tuesday , April 23 2024

‘कांग्रेस नेताओं के आने से आपत्ति नहीं’ अब हार्दिक पटेल की एंट्री से भाजपा नेता खफा

हार्दिक पटेल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। अब खबर है कि पटेल के आने से भाजपा नेताओं का एक वर्ग असंतोष जाहिर कर रहा है। नेताओं का कहना है कि पाटीदार नेता ने भाजपा को काफी नुकसान पहुंचाया है। पटेल ने मंगलवार को भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। हाल ही में उन्होंने ट्वीट के जरिए कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया था और अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम एक नोट भी लिखा था।

रिपोर्ट के अनुसार, पाटीदार आंदोलन के चलते पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी और कई वरिष्ठ भाजपा सदस्यों के घरों और कार्यालयों को निशाना बनाया गया था। तोड़फोड़ का जिम्मेदार पटेल के नेतृत्व वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) को माना गया था।

साल 2015 में कोटा आंदोलन के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले पटेल ने 2019 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। एक साल बाद ही उन्हें गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया था। हालांकि, यह पारी ज्यादा लंबी नहीं चली और हाल ही में पार्टी नेतृत्व और राज्य के नेताओं से नाराजगी के बीच उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला कर लिया था।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उनसे आम आदमी पार्टी और भाजपा में जाने को लेकर सवाल पूछा गया था। सवाल था कि क्या वह आप में मुख्यमंत्री चेहरा बनना चाहेंगे या भाजपा में विधायक, तो इसपर उन्होंने MLA बनने में दिलचस्पी दिखाई थी।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch