Friday , April 19 2024

दुमका अंकिता हत्याकांड: हमलावार हुई BJP, हेमंत सोरेन को 24 घंटे का अल्टीमेटम

रांची। झारखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच दुमका की बेटी अंकिता सिंह की निर्मम हत्या ने माहौल को गर्मा दिया है. दुमका में हुई इस घटना के बाद भाजपा सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई है. भाजपा का आरोप है कि जिस दिन हेमंत सोरेन पिकनिक मना रहे थे उसी रात अंकिता की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरा बीजेपी सरकार के खिलाफ हमलावार हो गया है.

झारखंड में तालिबान समर्थक सरकार

झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रघुवर दास ने भी टवीट कर लिखा है- झारखंड शर्मिंदा है बेटी अंकिता। वोट बैंक और तुष्टीकरण का नतीजा है झारखंड की बेटी अंकिता की नृशंस हत्या। शाहरुख नाम के अपराधी ने अंकिता पर पेट्रोल डाल कर जला डाला, लेकिन मुख्यमंत्री के मुंह आज तक एक आह तक नहीं निकली। झारखंड की जनता इस तालिबान समर्थक सरकार को उखाड़ फेंकेगी..

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का ट्वीट

निशिकांत और बाबूलाल भी हुए हमलावर

भाजपा सांसद डा निशिकांत दुबे ने टवीट किया है कि काश दुमका की बेटी अंकिता को हमलोग शाहरुख जैसे दरिंदे से बचा पाते. पुलिस प्रशासन की भूमिका समाज के लिए खतरनाक है. मुस्लिम पदाधिकारी नूर मुस्तफा का अपराधी को साथ देना देश के लिए घातक है. संथाल परगना अपनी बेटी की हत्या के बाद उद्वेलित है. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर प्रहार करते हुए कहा है कि झारखंड जल रहा है और राजा सीटी बजाये, ये तो हम संताल-आदिवासियों के डीएनए का पार्ट कहीं से भी नहीं है। सच कहा गया है कि पूत के पांव पालने में ही पहचाने जाते हैं। धन्य है हमर सोना झारखंड।..

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने टवीट किया है कि वोट बैंक और तुष्टीकरण का नतीजा है कि झारखंड की बेटी अंकिता की नृशंस हत्या कर दी गई। शाह रुख नामक अपराधी ने अंकिता को पेट्रोल डालकर जला दिया लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुंह से आज तक एक आह तक नहीं निकली। पिकनिक में सिटी बजा रहे हैं। भाजपा विधायक ने कहा है कि झामुमो और कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए..
साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch