Thursday , April 25 2024

अखिलेश यादव पर बेहद सख्त हो गए शिवपाल, बोले- बहुत धोखा खा लिया, अब सपा से नहीं होगा समझौता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (PSPL) की जड़ मजबूत करने के अभियान में लगे पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) समाजवादी पार्टी को लेकर अब बेहद कठोर हो गए हैं।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ गठबंधन या समझौता की बात पर उनके तेवर बेहद तल्ख हैं। शनिवार को शिवपाल सिंह यादव ने बेहद स्पष्ट लहजे में कहा कि समाजवादी पार्टी से हमने काफी धोखा खा लिया है। अब ना तो समाजवादी पार्टी से कोई गठबंधन होगा ना ही समझौते की कोई भी बात।

प्रयागराज में शिवपाल सिंह यादव तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को लेकर बेहद सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि हमने तो काफी प्रयास किया, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिला। हमने समाजवादी पार्टी से बहुत धोखा खा लिया है। अब तो हम समाजवादी पार्टी से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।

हमारी इच्छा नेताजी एक बार और लड़ें लोकसभा चुनाव

शिवपाल सिंह यादव ने इसके साथ ही कहा कि मैं समाजवादी पार्टी में नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि ना तो वह सपा में जाने वाले हैं और ना ही उनसे किसी भी प्रकार का संबंध रखने की इच्छा है। प्रसपा के मुखिया ने कहा कि हमारी इच्छा है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) एक बार (Mulayam Singh Yadav) और लोकसभा का चुनाव लड़ें।

सपा के मजबूत संगठन को नहीं संभाल सके अखिलेश यादव

अभी तय नहीं किसके साथ करेंगे गठबंधन

इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में लगे हैं। हम गठबंधन तो करेंगे, लेकिन अभी तय नहीं है कि किसके साथ हमारा गठबंधन होगा। जिसके साथ भी होगा हम समय आने पर बताएंगे। भाजपा से भी गठबंधन के बारे में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह तो आने वाला समय बताएगा कि उनसे गठबंधन होगा या नहीं।

भ्रष्टाचार के प्रकरण पर सीएम से मिलेंगे

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार तथा कमीशनखोरी चरम पर है। प्रदेश में इस प्रकार के भ्रष्टाचार तथा कमीशन लेने के प्रकरण पर शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मिलने का फैसला किया है।

2024 में सरकार में रहने का भरोसा

शिवपाल सिंह यादव से जब लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे भी और हमको भरोसा है कि हमको सरकार में ही रहना है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch