Friday , March 29 2024

श्रीकांत की पत्नी ने जारी किया वीडियो, महेश शर्मा से बताया खतरा; 25 महिलाओं के फोटो वायरल

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने शनिवार की शाम को एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सांसद डॉ. महेश शर्मा पर अनेक आरोप लगाते हुए उनसे अपने परिवार को खतरा बताया है। उन्होंने समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा है कि उन्हें बांटने की साजिश हो रही है, लेकिन वे आपस में ना बंटें। विनय त्यागी को लेकर उन्होंने वीडियो में कहा कि विनय और उनके पति श्रीकांत के बीच क्या झगड़ा है, वह नहीं जानती। लेकिन, विनय से उन्हें कोई खतरा नहीं है, वह उनके भाई हैं। श्रीकांत के जेल से बाहर आने के बाद उनका प्रयास रहेगा कि वह दोनों के मध्य चल रहे विवाद को समाप्त करा सकें।

फेसबुक से 25 महिलाओं की फोटो वायरल

श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर अब सोसाइटी के लोगों के साथ श्रीकांत और उनकी पत्नी अनु त्यागी के समर्थकों की अनबन सोशल मीडिया पर भी बढ़ गई है। पिंटू त्यागी के नाम से बने सोशल मीडिया एकाउंट से पार्टी करती महिलाओं के 25 फोटो वायरल किए गए हैं। फोटो डालने वाले व्यक्ति ने दावा किया है कि ये महिलाएं वही हैं, जो श्रीकांत और उनकी पत्नी से जलती थीं। उन्होंने ही श्रीकांत की पत्नी को आरडब्ल्यूए के चुनाव में खड़ा नहीं होने दिया था।

इन फोटो में दिख रही महिलाओं को लेकर अनेक सवाल उठाते हुए टिप्पणियां भी की गई हैं। पिंटू त्यागी की इस पोस्ट को श्रीकांत त्यागी के नाम से बने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया गया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर विनय त्यागी भी खुलकर मैदान में हैं। विनय त्यागी और उसके साथियों ने श्रीकांत की जान का खतरा बताते हुए कोर्ट में अर्जी दी थी। अब इस मामले में विनय ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने कहा है कि समाज के कुछ लोगों के तिरस्कार से वह निराश हैं, यह लोग नोएडा गए थे, लेकिन उन्हें अनु त्यागी ने शपथपत्र देने से इनकार कर दिया।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch