Friday , April 19 2024

विदेशी यह नहीं जानते कि राहुल गांधी वास्तव में पप्पू हैं, किरेन रिजिजू का बड़ा हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए अपने संबोधन को लेकर सत्ता पक्ष के निशानें पर हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उनके खिलाफ ताजा हमला किया है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी भारत की एकता के खिलाफ खतरा बन चुके हैं। वह भारत को बांटने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि स्वघोषित कांग्रेस राजकुमार ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होोंने यह भी कहा कि विदेशी लोग यह नहीं जानते हैं कि वह वास्तव में पप्पू हैं।

राहुल ने कैंब्रिज में मोदी पर लगाए कई आरोप
कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी के भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने यह हमला किया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर भारत की वास्तुकला को नष्ट करने का आराप लगाया। वहीं, रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी का एकमात्र मंत्र ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ है।

कैंब्रिज में बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार की कोई नीति अच्छी लगती है। इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बुनियादी तौर पर वह असहमत हैं, एक-दो अच्छी चीजें ढूंढ़ लेने से सारी बातें छूट जाती है। उन्होंने कहा, “मेरे विचार में नरेंद्र मोदी भारत की वास्तुकला को नष्ट कर रहे हैं। मुझे दो या तीन अच्छी नीतियों के बारे में परवाह नहीं है। वह मेरे देश को चकनाचूर कर रहे हैं। वह भारत पर एक विचार थोप रहे हैं, जिसे भारत आत्मसात नहीं कर सकता। भारत राज्यों का एक संघ है। यदि आप एक विचार को एक संघ पर थोपने की कोशिश करते हैं, तो वह इसकी प्रतिक्रिया देगा।”

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch