Wednesday , June 7 2023

लोकतंत्र के लिए आज का दिन काला दिन – लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आज दिनांक 24 मार्च 2023 को राहुल गांधी के न्यायपालिका द्वारा 2 वर्ष की सजा दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि न्यायपालिका दबाव में है। हमारा लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि न्यायपालिका, चुनाव आयोग, ईडी पर दबाव है और उन सभी को दुरुपयोग किया जा रहा है। आज का फैसला भी इसी प्रभाव में है। इस तरह की टिप्पणी आम है।
इस प्रकार की सजा को जनता की अदालत में सौंप देना चाहिए। जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है। उपनाम (मोदी) लेना यह किस प्रकार का अपराध है जिसमें यह कार्रवाई हुई। श्री सिंह ने आगे कहा है कि इस प्रकार की घटना विपक्षी नेताओं और पार्टियों को खत्म करने की साजिश को दिखाता है सरकार की पूरी मशीनरी
साम-दाम-दंड-भेद लगाकर नेताओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि राहुल गांधी की सजा न्यायपालिका पर सवाल खड़ा करता है? स्पष्ट करता है कि इस प्रकार की घटना में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। जो कुछ देश में हो रहा है वह जनता देख रही है और जनता इसको लेकर फैसला लेगी।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch

Leave a Reply

Your email address will not be published.