Tuesday , April 16 2024

कॉन्ग्रेस की मशाल रैली में 8 झुलसे, BJP बोली – स्वार्थ सिद्धि के लिए किया जा रहा बच्चों का इस्तेमाल: छत्तीसगढ़ की घटना

छत्तसीगढ़ के जगदलपुर में कॉन्ग्रेस की मशाल रैली में 8 शामिल 8 लोगों के झुलसने की खबर है। घायलों में 2 लोग अधिक प्रभावित बताए जा रहे है जिन्हे रायपुर भेजने की तैयारी है। हादसे से पहले रैली में आगे-आगे 2 युवक मशाल ले कर चले रहे थे। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि गंभीर रूप से झुलसे कॉन्ग्रेसियों को रायपुर रेफर करने की तैयारी है। यह मशाल जुलूस राहुल गाँधी की सदस्य्ता खत्म होने के विरोध में निकाला गया था। घटना शुक्रवार (31 मार्च, 2023) की है।

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता केदार कश्यप ने हादसे में घायल हुए लोगों की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने घायल लोगों को जवाहरलाल नेहरू हॉस्टल के छात्र बताया है। इसी के साथ उन्होंने कॉन्ग्रेस पार्टी पर अपनी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के बच्चों के प्रयोग का आरोप लगाया है। इस दौरान एक घायल छात्र इलाज के दौरान दबी आवाज में कुछ कह भी रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों का इलाज कर रहे जगदलपुर के महारानी अस्पताल के डाक्टर के मुताबिक, 4 लोग 10 से 15 प्रतिशत के बीच जले हैं। इनके अलावा एक युवक 30% से अधिक झुलस गया है। बताया जा रहा है कि इस रैली में लोकतंत्र बचाओ के नारे लग रहे थे। इस मशाल में भरे गए ज्वलनशील पदार्थ की मात्रा जरूरत से अधिक थी। ये पाँचों युवक जलाए जा रही मशाल के पास ही खड़े थे। अचानक उठी आग से ये सभी उसकी चपेट में आ गए। फिलहाल सभी पीड़ित खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि अदालत द्वारा 2 साल की सजा पाने के बाद खत्म हुई राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता के बाद पूरे देश में कॉन्ग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। कहीं इसे सत्याग्रह का नाम दिया गया है तो कही मशाल जुलूस निकाले जा रहे हैं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch