Friday , April 26 2024

पुलिस ने कब्र से खोंदकर निकाली लड़की की लाश, पिता ही निकला कातिल, हैरान कर देगी कत्ल की वजह

पुलिस ने कब्र से खोंदकर निकाली लड़की की लाश, पिता ही निकला कातिल, हैरान कर देगी कत्ल की वजहउत्तराखंड के रुद्रपुर के यूएस नगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यूएस नगर के किच्छा गांव में 14 साल की एक लड़की का शव कब्रिस्तान से खोदकर निकाला गया था। छानबीन में पता चला है कि लड़की के पिता ने ही कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी थी और चुपके से शव को दफना दिया था। पिता पड़ोस के एक शख्स के साथ बेटी के संबंधों से नाराज था। इस वारदात में उनके बेटे ने भी उनका साथ दिया था। वारदात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। शव को लड़की मामा के संदेह पर कब्रिस्तान से खोदकर निकाला गया था।

पुलिस ने बताया कि पुलभट्टा थाने के सिरोलीकलां गांव की 14 वर्षीय सोनी की 23 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके पिता जाकिर अली ने परिजनों को बिना बताए उसे तुरंत स्थानीय कब्रिस्तान में दफना दिया था। बिना किसी को बताए उसके दफनाने पर उसी गांव के उसके मामा ने पुलिस के सामने संदेह व्यक्त किया। मामा ने आरोप लगाया कि लड़की के पिता ने उसकी हत्या की है। मामा ने पुलिस से घटना की छानबीन किए जाने की मांग की।

मामा की शिकायत पर पुलिस ने 27 मई को उप-मंडल मजिस्ट्रेट की अनुमति से लड़की की डेड बॉडी को कब्रिस्तान से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद लड़की के शव को फिर से कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया कि लड़की की हत्या गला घोंटकर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की। आखिरकार आरोपी जाकिर को यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान जाकिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने खुलासा किया कि उसकी बेटी के पड़ोस के एक शख्स से संबंध थे। वह उस आदमी के साथ बेटी के रिश्ते से नाखुश था। उसने बेटी को कई बार इसके लिए डांट फटकार लगाई। फिर भी जब बेटी ने रिश्ता जारी रखा तो उसने अपना आपा खो दिया और 27 मई को अपने बेटे यूनुस की मदद से उसका गला घोंटकर कत्ल कर दिया। जाकिर ने बिना किसी को बताए बेटी की लाश को कब्रिस्तान में दफना दिया। पुलिस आरोपी जाकिर का साथ देने वाले उसके बेटे की तलाश कर रही है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch