Thursday , May 2 2024

मोदी का स्कोर 90, मामा भी सबसे आगे; सर्वे की 2 बातों से गदगद होगी BJP, कांग्रेस को टेंशन

मोदी का स्कोर 90, मामा भी सबसे आगे; सर्वे की 2 बातों से गदगद होगी BJP, कांग्रेस को टेंशनमध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ महीने का वक्त बचा है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं। जनता अपने पाले में लाने के लिए वादों और दावों को दौर भी चल रहा है। इस बीच इसी सप्ताह आए एक सर्वे ने भाजपा की जीत की संभावना जताई है। 24 मई से 12 जून के बीच जी न्यूज और मेटराइज की ओर से किए गए सर्वे में 46 हजार लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी राय दी। कुल 230 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 119 से 129 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, कांग्रेस को 94 से 104 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई गई है। सर्वे में भाजपा के लिए दो सबसे अहम बात यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सबसे अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय बताया है तो पीएम मोदी के कामकाज से 90 फीसदी लोग खुश या संतुष्ट हैं।

सर्वे में लोगों से जब मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा नेता का नाम पूछा गया तो मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे आगे रहे। मध्य प्रदेश के मामा के रूप में मशहूर शिवराज सिंह चौहान को सबसे अधिक 36 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया। वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ दूसरे नंबर पर आए। उन्हें 23 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। शिवराज कमलनाथ से 13 फीसदी आगे हैं। लोकप्रियता का यदि ऐसा अंतर चुनाव तक बरकरार रहता है तो नतीजों पर इसका बड़ा असर होगा। सर्वे में महज 6 फीसदी लोगों ने दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 10 फीसदी लोगों ने नाम लिया। कांग्रेस के जीतू पटवारी को 9 फीसदी लोग सीएम देखना चाहते हैं।

पीएम मोदी का जलवा बरकरार
सर्वे में पीएम मोदी के कामकाज को लेकर भी सवाल किया गया। इसके जवाब में सामने आया कि पीएम मोदी का जलवा मध्य प्रदेश में बरकरार है। 46 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के कामकाज को बहुत अच्छा बताया तो 44 फीसदी ने कहा कि वह संतुष्ट हैं। यानी कुल 90 फीसदी लोग उनके कामकाज से खुश या संतुष्ट हैं। महज 9 फीसदी ने नाखुशी जाहिर की तो एक फीसदी ने कोई राय नहीं दी। यह इसलिए अहम है क्योंकि पीएम मोदी मौजूदा दौर में भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और पार्टी विधानसभा चुनावों में उनके चेहरे का भरपूर इस्तेमाल करती है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को सबसे अधिक उम्मीदें पीएम मोदी से ही हैं। यही वजह है कि जल्दी ही पीएम मोदी मध्य प्रदेश के 10 भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअली जुड़कर जोश भरने वाले हैं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch