Sunday , May 12 2024

मणिपुर में फिर गोलीबारी, एक बच्चे और कमांडो समेत 4 की मौत: भीड़ ने वाहनों को किया आग के हवाले, जवानों से हथियार छीनने की कोशिश

मणिपुरपूर्वोत्तर राज्य मणिपुर (Manipur Violence) में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। शनिवार (8 जुलाई 2023) को हुई हिंसा में एक किशोर और पुलिस वाले समते चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में कई लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अपराधियों ने दो वाहनों में भी आग लगा दी।

मणिपुर के बिष्णुपुर और चुराचाँदपुर जिले के बीच सीमावर्ती इलाकों में यह हिंसा हुई है। दरअसल, शुक्रवार (7 जुलाई 2023) की शाम को संदिग्ध आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक किशोर और दो पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं, वहीं, एक अलग घटना में मणिपुर पुलिस के कमांडो 39 वर्षीय पुखम रनबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इंफाल के कांगला फोर्ट के पास 150-200 लोगों की भीड़ ने कुछ वाहनों को आग लगा दिया। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद भीड़ को हटाने के लिए सेना को आना पड़ा।

सेना के अनुसार, बिष्णुपुर में कुकी और मेइती समुदाय आसपास ही है। इसके कारण यह एक संवेदनशील क्षेत्र है। सुरक्षा बलों ने इलाके में ‘बफर जोन’ बनाया है और स्थिति को बढ़ने से रोकने के लिए तैनात हैं। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बदमाश एक-दूसरे पर गोलीबारी करने के लिए पहाड़ी इलाकों और घाटी के गाँवों में घुस जाते हैं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch