Monday , April 29 2024

राहुल गांधी ने किए फ्लाइंग किस के इशारे; महिला सांसदों ने की शिकायत, स्मृति ईरानी बोलीं- देश देख रहा है

राहुल गांधी ने किए फ्लाइंग किस के इशारे; महिला सांसदों ने की शिकायत,  स्मृति ईरानी बोलीं- देश देख रहा है

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि अपना भाषण खत्म कर लोकसभा से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस के इशारे किए। बीजेपी की कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी के खिलफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखित में शिकायत दी है। स्मृति ईरानी ने सदन में भी राहुल गांधी की की कथित अभद्रता की शिकायत करते हुए कहा, “मुझे एक बात पर आपत्ति है। जिसे (राहुल गांधी) मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया, उसने जाने से पहले अभद्रता की है। महिलाओं के प्रति इस तरह का द्वेषपूर्ण आचरण देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। ये किस खानदान के लक्षण हैं, यह देश देख रहा है।”

लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि राहुल गांधी ने भारत माता की हत्या की बात की और कांग्रेस के लोग यहां मेज थपथपा रहे थे, संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। विपक्षी सदस्यों की टोकाटोकी के बीच ईरानी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति एवं कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार तथा आपातकाल के मुद्दे उठाए और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह धुंधली तस्वीर गिरिजा टिक्कू की है, जिनके साथ 90 के दशक में बलात्कार किया गया और उनका शरीर काट दिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना का दृश्य एक फिल्म में आया तो कांग्रेस के कुछ प्रवक्ताओं ने उसे दुष्प्रचार कहा।  स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के लोग नहीं चाहते कि कश्मीरी पंडितों की दास्तान कहीं सुनाई जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा विपक्ष ‘इंडिया’ नहीं है, क्योंकि वे भ्रष्टाचार को परिभाषित करते हैं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch