Sunday , May 5 2024

BRICS के विस्तार का ऐलान, शामिल होंगे ये 6 नए देश; PM मोदी ने किया स्वागत

BRICS के विस्तार का ऐलान, शामिल होंगे ये 6 नए देश; PM मोदी ने किया स्वागतब्रिक्स देशों के समूह ने छह नए देशों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने मिलकर इस विषय पर विस्तार से चर्चा किया। ब्रिक्स देशों के सभी नेताओं ने आज इसके विस्तार की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी 6 देशों का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने किया स्वागत
पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘मैं इन देशों के नेताओं और वहां के नागरिकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हम साथ मिलकर ब्रिक्स को नई गति देंगे। भारत के इन देशों के साथ बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। ब्रिक्स के जरिए हमारे संबंध और गहरे होंगे। ब्रिक्स का विस्तार इस बात का संकेत है कि विश्व के सभी संस्थाओं को वर्तमान समय के हिसाब से खुद को बदलना चाहिए।’

चंद्रयान पर मिली बधाई के लिए दिया धन्यवाद
इस दौरान उन्होंने चंद्रयान की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने सभी देशों से मिल रही शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा चंद्रयान जहां लैंड हुआ है वह काफी कठिन क्षेत्र है। वैज्ञानिक समुदाय को जो बधाई संदेश मिले हैं उसके लिए धन्यवाद देता हूं।” इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि कल हमने चंद्रमा पर चंद्र मॉड्यूल उतारने पर भारत को बधाई दी।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch