Friday , May 3 2024

अशोक कुमार और कियारा आडवाणी बीच क्या है रिश्ता? सच्चाई जानकर आपको नही होगा यकीन

अशोक कुमार को हिंदी सिनेमा का सदाबहार एक्टर कहा जाता है। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो इंडस्ट्री के कई दिग्गज और बड़े घरानों से ताल्लुक रखते हैं। कोई रिश्ते में किसी का कजिन तो कोई किसी की भाभी या फिर कोई दादा या नाना लगता है, लेकिन ये कभी किसी के सामने अपने रिश्ते का जिक्र नहीं करते हैं। एक ऐसी ही खास रिश्ता है बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अशोक कुमार और किया आडवाणी के बीच | अब आप सोच रहे होंगे कि इनके बीच में ऐसा क्या रिश्ता है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता है। तो आज हम आपको अशोक कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके और कियारा के बीच रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं।
बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अशोक कुमार को हिंदी सिनेमा का सदाबहार एक्टर कहा जाता है। अशोक कुमार ने जिस रोल को पर्दे पर निभाया वह उसमें पूरी तरह से समा जाते थे। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट और आइकॉनिक फिल्में दी हैं। आज यानी 13 अक्टूबर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 13 अक्टूबर, 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने जन्म की तारीख पर ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका निधन 13 अक्टूबर, 1987 को हुआ था, इसी दिन अशोक कुमार का 76वां जन्मदिन भी था। अशोक कुमार के असली नाम से कम लोग ही वाकिफ हैं। जन्म के वक्त उनका नाम ‘कुमुदलाल गांगुली’ रखा गया था, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम अशोक कुमार रख लिया था।
अशोक कुमार संग ये है कियारा का खास रिश्ता अशोक कुमार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बीच एक खास रिश्ता है, जिसके बारे शायद ही कोई जानता होगा। अशोक कुमार, कियारा के सौतेले परनाना थे। अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी कियारा की सौतेली दादी हैं। कियारा की मां जेनेवीव आडवाणी की सौतेली मां अभिनेत्री भारती जाफरी अशोक कुमार की बेटी थीं। इस रिश्ते से कियारा स्वर्गीय अशोक कुमार की सौतेली परपोती हुई।
साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch