Wednesday , June 26 2024

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस जॉइन कर लिया है। प्रियंका गांधी ने उन्हें पार्टी में जॉइन कराते हुए स्वागत किया है। स्वामी प्रसाद के साथ ही उनके बेटे उत्कृष्ट ने भी कुशीनगर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए निर्दलीय नामांकन किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

पिछले काफी समय से राजनीति में जगह बनाने में लगे उत्कृष्ट अब कांग्रेस की राजनीति करेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य काफी समय से अपने बेटे को राजनीति में स्थापित करना चाह रहे हैं। वह अपने बेटे को दो बार BSP से यूपी की ऊंचाहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा चुके हैं लेकिन दोनों बार उत्कृष्ट मौर्य को हार का ही सामना करना पड़ा था।

2022 विधानसभा चुनाव के समय स्वामी प्रसाद तीसरी बार सपा के टिकट पर अपने बेटे को ऊंचाहार से चुनाव लड़ाने चाहते थे। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अखिलेश यादव अपने करीबी मनोज पांडेय पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया।

अब मनोज पांडेय के खेमा बदलकर भाजपा में चले जाने के बाद प्रियंका ने रायबरेली लोकसभा के तहत ऊंचाहार से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उत्कृष्ट को कांग्रेस में शामिल करा लिया है। मौर्या परिवार के साथ आने से राहुल गांधी के चुनाव में मदद मिलने की संभावना है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch