Tuesday , January 21 2025

जॉर्ज सोरोस से सोनिया गांधी के लिंक पर संसद में बवाल, लोकसभा ही स्थगित करनी पड़ी

जॉर्ज सोरोस से सोनिया गांधी के लिंक पर संसद में बवाल, लोकसभा ही स्थगित करनी पड़ीबीजेपी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोप लगाया है कि उनका संबंध फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशइया पैसिफिक (FDL-AP) से जुडी हैं। बता दं कि हंगरी मूल के अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस से इस संगठन को पैसा मिलता है। यह संगठन अलग कश्मीर की वकालत करता रहा है। सोनिया गांधी पर लगे इन आरोपों को लेकर सोमवार को संसद में जोरदार हंगामा हुआ। बीजेपी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस सांसद सदन में जोरदार हंगामा करने लगे। इसके बाद लोकसभा को स्थगित करना पड़ गया।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि अगर कोई भी देश विरोधी तत्वों के साथ मिलकर काम करता है तो सभी पार्टियों को मिलकर उसका विरोध करना चाहिए। चाहे वह उसकी खुद की पार्टी का ही शख्स क्यों ना हो। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगर उनकी पार्टी का भी कोई भारत विरोधी संगठन के साथ मिला हुआ है तो उसके खिलाफ भी आवाज बुलंद करनी चाहिए।
बीजेपी ने यह भी काह कि जॉर्ज सोरोस की फंडिंग से चलने वाले खोजी पत्रकारों ने ही अडानी पर हमले को लेकर राहुल गांधी के भाषणों का प्रसारण किया। राहुल गांधी भी इसे अपने सोर्स के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाए। बीजेपी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी जॉर्ज सोरोस को अपना दोस्त बता चुके हैं।
साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch