Saturday , February 22 2025

दिल्ली में सरकार बदलते ही बड़ा ऐक्शन, परिवहन विभाग के 6 अधिकारी अरेस्ट; क्या है आरोप

सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में सरकार बदलते ही बड़ा ऐक्शन, परिवहन विभाग के 6 अधिकारी अरेस्ट; क्या है आरोपदिल्ली में सरकार बदलते ही परिवहन विभाग के छह अधिकारियों पर गाज गिरी है। सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के हाल ही में चुनाव हारने के बाद राजधानी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। इन सभी को मंगलवार शाम को हिरासत में लिया गया था। एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं।

सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि कल शाम को दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी खाकी वर्दी पहनते थे। ये वर्दी का बेजा इस्तेमाल कर रहे थे। जो गाड़ियां सड़कों पर आती-जाती हैं उनसे यह चालान वसूलते थे। इन्हीं आरोप पर सीबीआई ने इनके खिलाफ जांच शुरू की थी। सीबीआई ने पाया कि 6 टी4 और टी5 स्तर के जो कर्मचारी हैं उपर भ्रष्टाचार के आरोप पहली नजर से सही हैं। आज सुबह इनकी गिरफ्तारी की गई है। एजेंसी का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की गई है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एजेंसी इनकी कस्टडी मांगेगी।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch