गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया है। हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की तीन टीमें और 90 राहत कर्मी यात्रियों के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ये विमान लंदन की ओर रवाना हुआ था और टेकऑफ के दौरान ही हादसा हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक इस विमान का नाम बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसकी क्षमता 300 यात्रियों की थी और इसमें 242 यात्री सवार थे। यह लंदन जा रहा था और इसलिए, यात्रा के लिए इसमें बहुत सारा ईंधन था।
रिहायशी इलाके में हुआ विमान क्रैश
जानकारी के मुताबिक जहां विमान क्रैश हुआ, वह रिहायशी इलाका बताया जा रहा है। ऐसे में ये हादसा बेहद गंभीर हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी इस प्लेन में सवार थे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मामले में पुलिस कमिश्नर से बात की है।
एयर इंडिया ने क्या कहा
एयर इंडिया एयरलाइन ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि अहमदाबाद में ये हादसा हुआ है। हालांकि ये कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
अहमदाबाद विमान हादसे पर क्या बोली ब्रिटिश सरकार, ब्रिटेन के 53 लोग थे सवार
ब्रिटिश सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमें अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जानकारी है। ब्रिटेन भारत में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर तत्काल तथ्यों को जानने और इसमें शामिल लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। टेकऑफ करते ही विमान एक रिहायशी इलाके में गिर गया। हादसा होते ही तुरंत विमान में आग लग गई, जिसकी चपेट में आसपास की इमारतें भी आ गईं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे इस विमान में ब्रिटेन के भी 53 लोग सवार थे। कुल यात्रियों की संख्या 230 और पायलट-क्रू मेंबर्स को मिलाकर 242 लोग विमान से लंदन जा रहे थे।
ब्रिटिश सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा, ”हमें अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जानकारी है। ब्रिटेन भारत में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर तत्काल तथ्यों को जानने और इसमें शामिल लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। जिन ब्रिटिश नागरिकों को वाणिज्य दूतावास संबंधी सहायता की आवश्यकता है या जिन्हें अपने मित्रों या परिवार के बारे में चिंता है, उन्हें 020 7008 5000 पर कॉल करना चाहिए।”
इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एअर इंडिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, ” अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या एआई171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी अपनी वेबसाइट के साथ-साथ एक्स हैंडल पर साझा करेंगे। ” पुलिस ने बताया कि विमान अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
We are aware of a plane crash in Ahmedabad. The UK is working with local authorities in India to urgently establish the facts and provide support to those involved. British nationals who require consular assistance or have concerns about friends or family should call 020 7008… pic.twitter.com/x2RLCTotDg
— ANI (@ANI) June 12, 2025
पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर करीब दो बजे उड़ान भरने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान हादसे पर एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि विमान दुर्घटना स्थल पर आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों की सहायता के लिए एयरलाइंस हर संभव प्रयास कर रही है और इस हादसे में प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, ”बहुत दुख के साथ, मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की उड़ान, एआई 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमारी गहरी संवेदनाएं इस घटना में प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं।”
अहमदाबाद में बहुत बड़ी तबाही, क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान; हो गया धमाका
अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिला इमारत पर गिर गया।
अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिला इमारत पर गिर गया। पता चला है कि यह इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल है। इसमें 50-60 इंटर्न रहते हैं। हादसे के वक्त वे इमारत में थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है
ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7; अहमदाबाद प्लेन क्रैश में किस देश के कितने यात्री थे; सामने आई नाम वाली लिस्ट
अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान हादसे का शिकार हो गया। 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहे प्लेन में अलग-अलग देशों के लोग सवार थे। इस प्लेन में सवार यात्रियों की नाम वाली लिस्ट सामने आई है।
अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान हादसे का शिकार हो गया। 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहे प्लेन में अलग-अलग देशों के लोग सवार थे। इस प्लेन में ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा के एक यात्री सवार थे। बाकी सभी यात्री भारत के नागरिक थे। इस प्लेन में सवार सभी यात्रियों की नाम समेत लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में सभी यात्रियों की डिटेल साझा की गई है। इसके साथ ही उनके देश का नाम भी बताया गया है।
हादसे में भारत के कुल 169 नागरिक सवार थे। हादसे वाले प्लेन में 12 क्रू मेंबर भई सवार थे। इस हादसे के बाद अब तक 50 शव बरामद किए जा चुके हैं। शव जली हुई अवस्था में हैं। शवों की पहचान नहीं हो पा रही है।
इस हादसे को लेकर जानकारी सामने आई है कि प्लेन को टेक ऑफ करने से पहले जांच की गई थी लेकिन कोई कमी नहीं मिली। टेक ऑफ करने के बाद पायलट ने मेडे कॉल दी थी, जिसमें यह संकेत दिया जाता है कि प्लेन खतरनाक स्थिति में है। हालांकि, इस कॉल के बाद प्लेन को बहुत कम वक्त मिला और 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहा विमान नीचे आकर एक बिल्डिंग से टकरा गया।
टेक ऑफ करते ही गिरा, अहमदाबाद में फ्लाइट कैसे बन गई आग का गोला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश होने का वीडियो सामने आया है। प्लेन टेक ऑफ करने के बाद धीरे-धीरे नीचे आ गया और बिल्डिंग से टकराते ही आग का गोल बन गया।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश होने का वीडियो सामने आया है। प्लेन टेक ऑफ करने के बाद धीरे-धीरे नीचे आ गया और बिल्डिंग से टकराते ही आग का गोल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे। इस प्लेन में 230 यात्री जबकि 12 क्रू मेंबर सवार थे।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का LIVE वीडियो pic.twitter.com/i2eRGLPMPx
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) June 12, 2025
2 मिनट में गिरा और आग का गोला बन गया प्लेन
एयर इंडिया का बोइंग-787 अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान टेक ऑफ को थोड़ी ही देर हुई थी कि प्लेन धीरे-धीरे नीचे आने लगा। नीचे आने के दौरन एयरपोर्ट परिसर में ही प्लेन एक पांच मंजिला इमारत से टकरा गया। इमारत से टकराने के बाद प्लेन आग का गोला बन गई और कई फीट ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें और धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से दिख रहा है।
प्लेन क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल के लिए फायर विभाग की गाड़ियों के साथ एंबुलेंस पहुंची और लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू कर दिया गया। उधर घटनास्थल के पास ही मौजूद अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भी स्टाफ की तैनाती बढ़ा दी गई है। सभी स्टाफ को सक्रिय कर दिया गया है और छुट्टी पर गए हुए सभी स्टाफ को अस्पताल बुला लिया गया है।
प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया और ऊपर गया। ऊपर जाने के थोड़ी ही देर में प्लेन नीचे आने लगा और इसी दौरान एक बहुमंजिला इमारत से टकरा गया। टकराने के बाद विमान आग का गोला बन गया। शुरुआत में विमान टकराने के बाद आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठीं, लेकिन थोड़ी देर में आग की जगह काला धुआं छा गया। काला धुआं कई किलोमीटर दूर से ही दिख रहा था। आग का गोला बनने के बाद इतना धुआं उठा कि पूरे इलाके में अंधेरा छा गया।
बताया जा रहा है कि हादसे वाले प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी बैठे थे। रुपाणी अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। इस दौरान प्लेन हादसे का शिकार हो गया।
क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे सवार
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को दोपहर एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने वाले विमान में 244 लोग सवार थे। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे।
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को दोपहर एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने वाले विमान में 244 लोग सवार थे। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे। विजय रुपाणी विमान में दूसरी पंक्ति में सीट नंबर 12 पर सवार थे। उनका टिकट भी सामने आया है और पैसेंजर लिस्ट में उनका नाम मौजूद है।
पूर्व सीएम किस स्थिति में हैं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि रुपाणी अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन के लिए निकले थे। विजय रुपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वह राजकोट वेस्ट सीट से विधायक चुने जाते रहे।
विमान में कुल 232 यात्री थे, जिनमें 230 व्यस्क और दो नवजात थे। विमान में 12 क्रू सदस्य थे। विमान में कुल 244 लोग थे। एयर इंडिया के विमान ने 1 बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी थी। रनवे नंबर 23 से टेक ऑफ के तुरंत बाद पायलट को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ। उसने एटीसी से संपर्क भी किया लेकिन तब तक विमान क्रैश हो गया। एयरपोर्ट के बेहद करीब रिहायशी इलाके में विमान गिरा। कई लोगों ने इस हादसे को अपने मोबाइल फोन में कैद किया है।
वीडियो में दिख रहा है कि बेहद कम ऊंचाई पर उड़ता हुआ विमान तेजी से नीचे आ रहा है और फिर तेज धमाका होता है। आग का बड़ा गोला दिखाई देता है और फिर आसमान तक काले धुएं का गुबार छा जाता है। मेघानीनगर इलाके में एक पांच मंजिला इमारत के पीछे यह विमान क्रैश हुआ।